गौतम गंभीर ने मुस्लिम व्यक्ति पर हमले की निंदा की तो अनुपम खेर ने दे दी ये सलाह

वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने नवनिर्वाचित भाजपा सांसद गौतम गंभीर को सलाह दी है कि राजनीति में वह इस चीज से बचें.

Updated: May 29, 2019, 7:37 AM IST

मुंबईः वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने नवनिर्वाचित भाजपा सांसद गौतम गंभीर को सलाह दी है कि वह ‘मीडिया के एक वर्ग में लोकप्रिय होने के जाल में’ फंसने से बचें. पूर्व क्रिकेटर ने हाल ही में गुड़गांव में एक मुस्लिम व्यक्ति पर हुए कथित हमले की निंदा की थी. खेर ने ट्विटर पर हाल में चुनाव जीतने वाले गंभीर को बधाई दी और साथ ही उन्हें सलाह भी दी.

उन्होंने ट्वीट किया, “प्रिय गौतम गंभीर!! जीत के लिये मुबारकबाद. एक जुनूनी भारतीय की तरह मैं भी बेहद खुश हूं. आपने मुझसे सलाह नहीं मांगी है, लेकिन फिर भी – मीडिया के एक वर्ग में लोकप्रिय होने के जाल में मत फंसियेगा. आपका काम बोलेगा जरूरी नहीं कि आपका बयान.”

गुड़गांव में एक 25 वर्षीय मुस्लिम युवक को कथित तौर पर लोगों के एक समूह ने 25 मई को थप्पड़ मारे. उससे उसकी नमाजी टोपी उतारने के लिये कहा गया और जबरन ‘जय श्री राम’ बुलवाया गया. पूर्वी दिल्ली से सांसद गंभीर ने इस घटना को “निंदनीय” बताया था और अधिकारियों से कहा था कि वे इस मामले में ऐसी कार्रवाई करें जो “नजीर” बने.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.