कर्नाटक में भाजपा की बड़ी जीत, सत्ताधारी कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन को झटका

कर्नाटक में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया है. भगवा पार्टी को राज्य की कुल 28 लोकसभा सीटों में से 25 पर जीत मिली है.

Published date india.com Published: May 24, 2019 3:02 AM IST
Karnataka BJP

बेंगलुरु: कर्नाटक में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया है. भगवा पार्टी को राज्य की कुल 28 लोकसभा सीटों में से 25 पर जीत मिली है. भाजपा के इस जोरदार प्रदर्शन के बाद राज्य की एच डी कुमारस्वामी सरकार की स्थिरता सवालों से घिर गई है. कर्नाटक में कांग्रेस और जद (एस) को महज एक-एक सीटें नसीब हो सकीं. बताया जा रहा है कि यह कर्नाटक में कांग्रेस का अब तक का सबसे बदतर प्रदर्शन है और भाजपा के लिए एक तरह से रिकॉर्ड प्रदर्शन है.

पीएम मोदी बोले- बुरे इरादे से नहीं करूंगा कोई काम, सबको साथ लेकर चलूंगा

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलबर्गा और पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद (एस) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा को तुमकुर सीट पर भाजपा उम्मीदवारों के हाथों हार का सामना करना पड़ा. मांड्या सीट पर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल को 1,25,876 वोटों से हराया. भाजपा के जी बासवराज ने तुमकुर सीट पर देवगौड़ा को 13,339 वोटों से हराया जबकि भाजपा उम्मीदवार उमेश जाधव ने खड़गे को उनके राजनीतिक करियर में पहली बार मात दी. खड़गे 95,452 वोटों से हारे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Lok Sabha Election Result Live: भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, फूलों की हुई बारिश

देवगौड़ा के एक अन्य पोते प्रज्वल रेवन्ना ने अपने परिवार की लाज बचाते हुए हासन सीट पर जीत दर्ज की. देवगौड़ा के बड़े बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री एच डी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल ने भाजपा के ए मंजू को 1,41,324 वोटों से हराया. चिक्कबल्लपुर सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली को भाजपा उम्मीदवार बी एन बच्चे गौड़ा के हाथों हार का सामना करना पड़ा. वह 1,82,110 वोटों से हारे.

पीएम नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 29 मई को होने की संभावना, सांसदों की बैठक कल

कांग्रेस नेता एवं कोलार से सात बार सांसद रह चुके के एच मुनियप्पा को भाजपा उम्मीदवार मुनिस्वामी ने 2,10,021 वोटों से हराया. बेंगलुरु उत्तर सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण बैरे गौड़ा को 1,47,518 वोटों से हराया. केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता रमेश जिगजिनगी ने बीजापुर और अनंत कुमार हेगड़े ने उत्तर कन्नड़ सीट से जीत दर्ज की.

कर्नाटक के प्रभावशाली मंत्री डी के शिवकुमार के भाई डी के सुरेश कर्नाटक में जीतने वाले एकमात्र कांग्रेसी उम्मीदवार रहे. उन्होंने बेंगलुरु ग्रामीण सीट पर भाजपा के अश्वथनारायण गौड़ा को 2,06,870 वोटों से हराया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई राघवेंद्र ने शिमोगा, भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु दक्षिणी से जीत दर्ज की. सूर्या ने कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद को तीन लाख से अधिक वोटों से हराया.

लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें India.com

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.