By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Lok Sabha Elections 2019 India
- Bjp Demands Special Observer To Be Appointed For Monitoring Of Mosques
बीजेपी की चुनाव आयोग से मांग, जहां मुस्लिम ज्यादा वहां की मस्जिदों की हो निगरानी
दिल्ली बीजेपी ने मांग की है कि मस्जिदों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मस्जिदों पर विशेष पर्यवेक्षकों को नियुक्त करने का आग्रह किया है. लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को ‘‘धार्मिक आधारों” पर प्रभावित किए जाने के प्रयास से बचाने के लिए पार्टी ने यह अनुरोध किया है. पार्टी का कहना है कि चुनाव के दौरान मस्जिदों से अल्पसंख्यक समुदाय को प्रभावित किया जा सकता है.
एक पत्र में प्रदेश भाजपा के कानून विभाग के संयोजक नीरज ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर धार्मिक आधारों पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए सीईओ से मस्जिदों पर विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त करने का आग्रह किया है.
Delhi BJP writes to Election Commission requesting it to “appoint Special Observer for the mosques especially in Muslim dominated areas so that political/religious leaders cannot spread hate among people to influence elections” pic.twitter.com/klvvuZ4lG2
— ANI (@ANI) March 16, 2019
नीरज ने आरोप लगाया, “आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के सदस्यों द्वारा धार्मिक आधारों पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण के निरंतर प्रयासों के चलते हम आपको यह शिकायत लिखने पर विवश हुए हैं.” इस मुद्दे पर आप की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है.
Also Read:
-
सनी देओल नहीं है असली नाम! ढाई किलो का हाथ ही नहीं, ये आदतें भी हैं खास, 'तारा सिंह' के बारे में 10 बातें
-
टैटू और रफ्तार के भी शौकीन थे प्रतीक यादव- दौड़ाते थे फॉर्म्यूला 1 कारें, बंजी जंपिंग में भी लगता था दिल
-
कितने पढ़े लिखे हैं असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा? जानिये सैलरी के अलावा क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें