By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Lok Sabha Elections 2019 India
- Bjp Mp Sakshi Maharaj Says Lok Sabha Elections Will Not Be Held In 2024
बीजेपी नेता साक्षी महाराज ने कहा- इस चुनाव के बाद 2024 में नहीं होंगे लोकसभा चुनाव
उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि 2019 चुनाव के बाद देश में चुनाव ही नहीं होंगे. ये आखिरी चुनाव है.
नई दिल्ली: बीजेपी नेता साक्षी महाराज ने विवादित बयान दिया है. उनका कहना है कि इस चुनाव के बाद देश में चुनाव ही नहीं होंगे. ये आखिरी चुनाव है.
BJP सांसद साक्षी महाराज का बयान, जिन्हें शरीयत पर भरोसा, वे पाकिस्तान जा सकते हैं
साक्षी महाराज ने कहा कि ‘देश में मोदी नाम की सुनामी है. देश में जागृति आई है. मुझे लगता है कि इस चुनाव के बाद 2024 में चुनाव नहीं होगा. केवल यही चुनाव है. सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इस देश के लिए प्रत्याशी जितवाने का नाम करेंगे.’
BJP’s Sakshi Maharaj in Unnao yesterday: Modi naam ki tsunami hai. Desh mein jagriti aayi hai. Mujhe lagta hai ki iss chunav ke baad 2024 mein chunaav nahi hoga, kewal yahi chunav hai. iss desh ke liye pratyashi jitwane ka kaam karenge. pic.twitter.com/NAQsIGApqa
— ANI UP (@ANINewsUP) March 15, 2019
साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद हैं. अक्सर ही उनके बयान सुर्ख़ियों में रहते हैं. इससे पहले साक्षी महाराज कह चुके हैं कि राहुल गांधी मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें. अगर राहुल हारे तो वह इटली वापस जाएं. इसके साथ ही वह यह भी चुके हैं कि देश में कब्रिस्तान के लिए जगह ही नहीं देनी चाहिए. वह मुस्लिमों को पाकिस्तान जाने जैसे बयान भी दे चुके हैं.
Also Read:
-
सनी देओल नहीं है असली नाम! ढाई किलो का हाथ ही नहीं, ये आदतें भी हैं खास, 'तारा सिंह' के बारे में 10 बातें
-
टैटू और रफ्तार के भी शौकीन थे प्रतीक यादव- दौड़ाते थे फॉर्म्यूला 1 कारें, बंजी जंपिंग में भी लगता था दिल
-
कितने पढ़े लिखे हैं असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा? जानिये सैलरी के अलावा क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें