By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Lok Sabha Elections 2019 India
- Cm Kamal Nath Said Digvijay Singh Will Contest From Such A Seat From Which Congress Has Not Won From Decades
कमलनाथ की सलाह- दिग्विजय ऐसी सीट से चुनाव लड़ें, जहां से दशकों से नहीं जीती कांग्रेस
मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कठिन सीट से चुनाव लड़ें.
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से आग्रह किया है कि यदि वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो कांग्रेस के लिये प्रदेश में कुछ कठिन सीटों में से एक पर वह चुनाव लड़ें. कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैंने दिग्वियज सिंह (राज्यसभा सांसद) से आग्रह किया है कि यदि वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह किसी कठिन सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ें.’’ परोक्ष तौर पर भोपाल और इन्दौर जैसी लोकसभा सीटों की बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में 2-3 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां से हम 30-35 सालों से जीते नहीं हैं.’’ उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिंह स्वयं तय कर लें कि वह कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं.
केंद्रीय मंत्री उमा भारती का अमित शाह से अनुरोध- ‘मुझे टिकट न दें, अब गंगा किनारे समय बिताना है’
एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि अगले 3-4 दिन में लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवारों के टिकट वितरण का काम शुरू होगा. कांग्रेस सूत्र के मुताबिक कमलनाथ चाहते हैं कि दिग्वियज सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें. भोपाल से कांग्रेस वर्ष 1989 के बाद से चुनाव नहीं जीती है. मुख्यमंत्री कमलनाथ दो दिवसीय छिंदवाड़ा के दौरे पर आये हैं. यहां वह 11 चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे.
जहां से लड़ीं थी इंदिरा गांधी और सोनिया… अब वहां से राहुल गांधी के लड़ने की शुरू हुई मांग
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ के कांग्रेस उम्मीदवार बनने की उम्मीद है. इसके साथ ही कमलनाथ 29 अप्रैल को छिंदवाड़ा से विधानसभा सीट का उपचुनाव लड़ेंगे. कमलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नौ दफा सांसद रहे हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद नियमानुसार छह माह के अंदर उन्हें मध्यप्रदेश विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना है. उपचुनाव कराने के लिये दीपक सक्सेना ने छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर कमलनाथ के लिये रास्ता साफ कर दिया था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें