ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल पर हमले की निंदा की, कहा- हताश हो गई है बीजेपी

पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि विपक्षी नेताओं पर हमला दिखाता है कि भाजपा चुनाव हार रही है. हम सब आपके साथ हैं अरविंद.

Published date india.com Updated: May 4, 2019 9:56 PM IST
ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल पर हमले की निंदा की, कहा- हताश हो गई है बीजेपी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल पर हमले की निंदा की और कहा कि विपक्षी नेताओं पर हमला संकेत देता है कि भाजपा लोकसभा चुनाव हार रही है और हताश हो गयी है. आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल को नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के मोती नगर में रोडशो के दौरान एक व्यक्ति ने थप्पड़ मारा.

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध. राजनीतिक गुंडागर्दी. राजनीतिक बदले की भावना. विपक्षी नेताओं को बदनाम करना और उनपर हमला दिखाता है कि भाजपा चुनाव हार रही है और हताश प्रयास कर रही है.

सीएम अरविंद केजरीवाल को शख्स ने मारा थप्पड़, खुली जीप में कर रहे थे रोड शो

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा- हम अरविंद केजरीवाल पर हमले की निंदा करते हैं. हम सब आपके साथ हैं अरविंद.’’ राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी घटना की निंदा की और दावा किया कि भाजपा की हताशा साबित करती है कि भगवा पार्टी बाहर होने वाली है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.