
Zeeshan Akhtar
2008 से 2013 के बीच पत्रकारिता में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन. पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण में बतौर रिपोर्टर काम करना शुरू किया. हेल्थ, स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, क्राइम जैसी बीट्स कवर ... और पढ़ें
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में सियासी चालें लगातार बदल रही हैं. गठबंधन में नहीं रहने के बाद भी दो सीटें (अमेठी व रायबरेली) छोड़े जाने के बदले सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के लिए कांग्रेस ने सात सीटें छोड़ दी हैं. कांग्रेस ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, मायावती, डिम्पल यादव, अक्षय यादव की सीट सहित वो सात सीटें छोड़ी हैं, जहां से गठबंधन के बेहद ख़ास उम्मीदवार उतरेंगे. इन सात में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की दो सीटें भी शामिल हैं. रालोद के बागपत और मुज़फ्फरनगर में खड़े होने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कांग्रेस अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी.
सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ने के साथ ही कांग्रेस ने कृष्णा पटेल के नेतृत्व वाली पार्टी अपना दल के लिए भी दो सीटें छोड़ी हैं. अपना दल के खाते में गोंडा व पीलीभीत की सीटें गई हैं. कांग्रेस ने जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के साथ भी मिल-जुलकर लड़ने का फैसला किया है. दोनों पार्टियां कुल सात सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगीं. गठबंधन के लिए सात, जन अधिकार पार्टी के लिए पांच व अपना दल के लिए दो सीटों को मिलाकर कुल 14 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी.
बीजेपी- कांग्रेस के बीच 100 सीटों पर महामुकाबला, 224 सीटों में कांग्रेस रही थी दूसरे स्थान पर
UP Congress chief Raj Babbar: We are leaving 7 seats vacant for SP, BSP and RLD. These include Mainpuri, Kannauj, Firozabad and whatever seats Mayawati ji & RLD’s Jayant ji and Ajit Singh contest from. We will also give two seats to Apna Dal – Gonda & Pilibhit. pic.twitter.com/n37SFNa04L
— ANI UP (@ANINewsUP) March 17, 2019
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने बताया कि कांग्रेस मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, मायावती, अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव, रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव के साथ रालोद के लिए दो सीटें छोड़ दी हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के साथ मिल-जुलकर लड़ने का फैसला किया है. दोनों पार्टियां कुल सात सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगीं. पांच सीटों पर जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी होंगे जबकि दो सीटों पर जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी कांग्रेस के निशान पर चुनाव लड़ेंगे. जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा हैं. बसपा सरकार के समय वह मंत्री थे और मायावती के करीबी माने जाते थे.
UP Congress chief Raj Babbar: We have reached an agreement on 7 seats with Jan Adhikar party (JAP), out of those 7, JAP will fight on 5 and we will fight on 2. pic.twitter.com/Qfgt29jteL
— ANI UP (@ANINewsUP) March 17, 2019
राजबब्बर के अनुसार महान दल से भी बातचीत चल रही है. महान दल को हम जो भी सीट हम देंगे, वो उसके लिए तैयार है. महान दल विधानसभा चुनाव में भी हमारे साथ आने को तैयार था. लोकसभा चुनाव के लिए महान दल हमारे सिंबल पर प्रत्याशी उतारने को तैयार है. बता दें कि प्रियंका गांधी आज ही उत्तर प्रदेश पहुंची हैं. सात सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारने की रणनीति के पीछे प्रियंका गांधी को माना जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.