एमपी: कांग्रेस की 2nd लिस्‍ट में 12 उम्‍मीदवार, कमलनाथ के बेटे नकुल, अजय सिंह, विवेक तन्‍खा, अरुण यादव के नाम

लोकसभा चुना में मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को पिता की परंपरागत सीट छिंदवाड़ा से टिकट दिया

Published date india.com Updated: April 4, 2019 4:47 PM IST
एमपी: कांग्रेस की 2nd लिस्‍ट में 12 उम्‍मीदवार, कमलनाथ के बेटे नकुल, अजय सिंह, विवेक तन्‍खा, अरुण यादव के नाम
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए, जिनमें सबसे प्रमुख नाम मुख्यमंत्री कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ का है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए, जिनमें सबसे प्रमुख नाम मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ का है, जिनको उनके पिता की परंपरागत संसदीय सीट छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है. पार्टी की ओर से गुुुरुवार को जारी बयान के मुताबिक मध्य प्रदेश की 12 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. छिंदवाड़ा से नकुल नाथ को टिकट मिला है, तो खंडवा से पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण यादव को टिकट दिया गया है. कांग्रेस नेता विवेक तन्खा को जबलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस अब तक कुल 369 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, जिनमें यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं.

कांग्रेस द्वारा जारी सूची के मुताबिक, सागर से प्रभु सिंह ठाकुर, दमोह से प्रताप सिंह लोधी, सतना से राजा राम त्रिपाठी, रीवा से सिद्धार्थ तिवारी, सीधी से अजय सिंह, जबलपुर से विवेक तन्खा, मंडला से कमल मरावी, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, देवास से प्रहलाद टिपानिया, उज्जैन से बाबूलाल मालवीय, खरगोन से डॉ. गोविंद मुजाल्दा और खंडवा से पूर्व मंत्री अरुण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है.

कांग्रेस इससे पहले नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है. इस तरह राज्य की 29 संसदीय सीटों में से कांग्रेस ने अब तक 21 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. इसके साथ ही खुद कमलनाथ को छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है. इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.