द्रमुक ने नेहरू से की राहुल की तुलना, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को चुनावी राजनीति तक नहीं किया सीमित

द्रमुक ने राहुल गांधी की उनके उदार विचारों के लिए जवाहरलाल नेहरू से तुलना की और कहा कि कांग्रेस को राहुल जैसे खुले विचारों वाले शख्स की जरूरत है.

Published date india.com Updated: May 31, 2019 5:59 PM IST
Rahul Gandhi
राहुल गांधी

चेन्नई: द्रमुक ने शुक्रवार को चुनावी राजनीति से परे राहुल गांधी की उनके उदार विचारों के लिए जवाहरलाल नेहरू से तुलना की और कहा कि कांग्रेस को राहुल जैसे खुले विचारों वाले शख्स की जरूरत है. लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने पर अड़े हैं और पार्टी के अधिकतर नेता उनसे इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

ऐसे में द्रमुक ने कहा, ‘राहुल की सियासी यात्रा जमीनी स्तर से कड़े संघर्ष वाली है. अगर ऐसा होगा तो जीत संभव है.’ द्रमुक के तमिल मुखपत्र ‘मुरासोली’ ने अपने संपादकीय में लिखा कि कांग्रेस व्यापक आधार वाली पार्टी है और इसके नेतृत्व के लिए राहुल जैसा व्यापक सोच वाला शख्स जरूरी है. मुखपत्र ने लिखा कि राहुल ने चुनाव प्रचार में खुद को केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं किया.

लोकसभा में ‘नेता प्रतिपक्ष’ पद हासिल करने के लिए कांग्रेस की नई ‘चाल’, क्या सफल होंगे राहुल गांधी?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

द्रमुक के अनुसार राहुल ने भारतीय समाज के बारे में चिंता भी जताई और धार्मिक बैर, आर्थिक असमानता और गरीबी जैसे अनेक पहलुओं पर भी अपना क्षोभ प्रकट किया. द्रमुक के मुखपत्र ने लिखा कि वह दक्षिण और उत्तरी राज्यों के बीच सोच के अंतर को भी समझते हैं. द्रमुक ने कहा कि राहुल गांधी ने इस तरह जवाहरलाल नेहरू की सोच को परिलक्षित किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.