रमजान, नवरात्रि में ही मतदान होने चाहिए, लोग पवित्र मन और दिमाग से वोट डालेंगे: दिनेश शर्मा

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव रमजान के महीने में कराने पर सवाल उठा रही विपक्षी पार्टियों पर बहाना बनाने का आरोप लगाया.

Published date india.com Updated: March 12, 2019 2:51 PM IST
रमजान, नवरात्रि में ही मतदान होने चाहिए, लोग पवित्र मन और दिमाग से वोट डालेंगे: दिनेश शर्मा
Dinesh Sharma (File photo)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव रमजान के महीने में कराने पर सवाल उठा रही विपक्षी पार्टियों पर बहाना बनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि चुनाव पवित्र नवरात्रि और रमजान के दौरान ही होने चाहिए. उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दल चुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुये ऐसे बहाने बना रहे हैं.

शर्मा ने कहा, ‘अधिकतर हिन्दू मंगलवार को व्रत रखते हैं जबकि मुस्लिम शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ते हैं. तो इसका क्या मतलब है कि मंगलवार और शुक्रवार को मतदान नहीं होना चाहिये? चुनाव भी एक तरह से इबादत एवं पूजा है और यह इबादत एवं अराधना राष्ट्र के लिये है. अगर चुनाव रमजान के दौरान होते हैं तो लोग साफ दिलो-दिमाग से वोट डालेंगे.’ उन्होंने दावा किया कि ‘ मैं तो यह कहूंगा कि चुनाव पवित्र नवरात्र और पाक रमजान के महीने में ही होने चाहिये, एक व्यक्ति जो व्रत रखता है वह अपने और पराये से बहुत दूर रहता है .’

विरोधी दलों पर हमला बोलते हुये शर्मा ने कहा कि ‘यह कुछ लोगों का राजनीतिक हथकंडा है. असल में इन लोगों ने लोकसभा चुनावों में मिलने वाली संभावित हार का बहाना पहले से ही खोज लिया है. अब वह ईवीएम पर अपनी हार का ठीकरा नहीं फोड़ सकते हैं तो इसलिये यह एक नया बहाना ढूंढ लिया है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.