हेमा मालिनी ने मथुरा लोकसभा सीट से भरा पर्चा, सीएम योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर किए हमले

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मथुरा में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए बीजेपी सांसद को दोबारा जिताने की अपील की

Published date india.com Published: March 25, 2019 6:10 PM IST
हेमा मालिनी ने मथुरा लोकसभा सीट से भरा पर्चा, सीएम योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर किए हमले
सोमवार को यूपी के सीएम योग आदित्‍यनाथ मथुरा लोकसभा सीट की उम्‍मीदवार हेमा मालिनी के नामांकन को जमा करवाने वे स्‍वयं यहां पहुंचे. (फोटो- एएनआई)

मथुरा: लोकसभा चुनाव का डंका बज चुका है. सोमवार को यूपी के सीएम योग आदित्‍यनाथ मथुरा लोकसभा सीट की उम्‍मीदवार हेमा मालिनी के नामांकन को जमा करवाने वे स्‍वयं यहां पहुंचे और बीजेपी सांसद को दोबारा इस सीट से जिताने के लिए लोगों से अपील की. वहीं उन्‍होंने एसपी, बीएसपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सबका विकास एवं देश की आन-बान-शान की रक्षा के लिए भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद हेमा मालिनी को जिताएं. मुख्यमंत्री ने कहा, जब दो वर्ष पूर्व प्रदेश में सरकार बनने के बाद मथुरा-वृन्दावन के विकास का रोडमैप तैयार करना था, तब हेमा मालिनी ने एक सांसद के नाते यहां के अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ खुद भी कई प्रस्ताव दिए, जिनके परिणामस्वरूप आज मथुरा जनपद राष्ट्रीय मानचित्र में उभरता हुआ दिखाई दे रहा है. सोमवार को हेमा मालिनी ने मथुरा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी उम्‍मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया. इससे पहले वे सीएम योगी के साथ बांके बिहारी मंदिर में भगवान कृष्‍ण के दर्शन के लिए पहुंची थीं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम कांग्रेस में लौटे, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पोते समेत ली पार्टी की सदस्‍यता

मथुरा में लोकसभा चुनाव प्रचार का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के किए गए कार्यों की सराहना की. हेमा मालिनी के द्वारा संसदीय कार्यकाल के दौरान कराए गए कार्यों पर अपनी मुहर लगाते हुए उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में मथुरा में वृन्दावन सहित आधा दर्जन से अधिक धर्मस्थलों को तीर्थस्थल घोषित करने से लेकर अब तक हुए तमाम कार्यों के लिए उनके प्रयासों का परिणाम बताया.

पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वालीं दीपा मालिक BJP में शामिल, इनेलो MLA भी भाजपा से जुड़े

एक सेलिब्रिटी होते हुए हेमा ने मथुरा के लिए 250 यात्राएं की
मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा, उन्होंने मथुरा की जनता को ऐसा प्रतिनिधि दिया. जिसने एक सेलिब्रिटी होते हुए भी ब्रजवासियों की गोपी भाव से सेवा करने का संकल्प पूरा लिया. उन्होंने हेमा मालिनी के बाहरी प्रत्याशी होने को लेकर विपक्ष की आलोचना को खारिज करते हुए कहा, एक ओर तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं उनकी मां सोनिया गांधी अमेठी व रायबरेली से वर्ष 2004 से 1998 से सांसद हैं, किंतु उन दोनों के कार्यकाल को जोड़कर भी हिसाब लगाया जाए तो वे दोनों हेमा मालिनी के द्वारा मथुरा के लिए 250 यात्राएं करने के आंकड़े को नहीं छू सकते.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ये है राहुल गांधी की न्यूनतम आय गारंटी स्कीम, इस तरह आपको मिलेंगे 12 हजार प्रतिमाह

केंद्र में मंत्री रहे इस नेता ने कांग्रेस से तोड़े रिश्‍ते, दादा रह चुके हैं महाराष्‍ट्र के सीएम

चौकीदार चौकन्ना, चोरों को पकड़े जाने का डर
योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सपा-बसपा व राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन पर उंगली उठाते हुए कहा, जिन लोगों का आपस में कोई वैचारिक मेल नहीं, कोई सोच नहीं, कोई समन्वय नहीं, संवाद नहीं. वे सभी चोर-चोर मौसेरे भाई समान हैं. वे सभी पुलिस से बचने के लिए एक हुए हैं. उन्हें सीबीआई का भी डर सता रहा है. जब चौकीदार चौकन्ना हो गया, तो चोर सशंकित हैं कि कहीं पकड़े न जाएं.

नितिन गडकरी ने नागुपर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया, बड़े जीत का दावा

सपा आतंकवादियों को छोड़ना चाह रही थी
योगी ने सपा पर आरोप लगाया कि वह आतंकवादियों को छोड़ना चाह रही थी. इसीलिए उनके मुकदमे वापस लेने के प्रयास किए जा रहे थे. जबकि, मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देश के खिलाफ साजिश करते आतंकवादियों को एयर स्ट्राइक के जरिए खत्म कर दिया. बालाकोट की घटना इसका उदाहरण है.

तब प्रदेश में गुंडाराज कायम था
मुख्यमंत्री ने सपा व बसपा की सरकारों पर उंगली उठाते हुए कहा, तब प्रदेश में गुंडाराज कायम था. हर व्यापारी से वसूली की जाती थी. लेकिन हमने जीरो टॉलरेंस की नीति अपना कर उस स्थिति को समाप्त कर दिया. उन्होंने कहा कि ये सब मिलकर प्रदेश को फिर से लूट-खसोट का माध्यम बनाना चाह रहे हैं. इसीलिए एक हो गए हैं.

मूर्तियां लगवाने वाली बहनजी ने 21 चीनी मिलें बेंची थीं
योगी ने कहा कि अपने कार्यकाल में जगह-जगह अपनी मूर्तियां लगवाने वाली बहनजी गन्ना किसानों की हितैषी होने जैसे बयान दे रही हैं. लेकिन हम उन 21 मिलों को वापस लेंगे, जो उन्होंने बेच दी थीं. जिससे प्रदेश के गन्ना किसान तबाह हो गए. युवाओं के रोजगार छिन गए. उन्होंने दावा किया, भाजपा सरकार ने दो साल में 57 हजार 800 करोड़ रुपए का भुगतान किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.