By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Lok Sabha Elections 2019 India
- Lok Sabha Chunav 2019 Result Cm Kamal Nath Speaks On Congress Defeat In Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार पर बोले CM कमलनाथ, जनता तक नहीं पहुंचा पाए अपनी बात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का सम्मान करते हुए गुरुवार को कहा कि वह अपनी बात को जनता तक सही तरीके से नहीं पहुंचा पाए.
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का सम्मान करते हुए गुरुवार को कहा कि वह अपनी बात को जनता तक सही तरीके से नहीं पहुंचा पाए. बता दें कि राज्य की 29 सीटों में से सिर्फ एक सीट छिंदवाड़ा में कांग्रेस को सफलता मिली है. यहां से कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ जीते हैं. वहीं छिंदवाड़ा विधानसभा के उप-चुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ को जीत मिली है.
राहुल गांधी ने स्वीकारी हार, पीएम मोदी और भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीत की दी बधाई
देश में भाजपा की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और मध्य प्रदेश में भाजपा को मिली सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कमलनाथ ने कहा, “यह सही है कि हमारी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आए हैं, लेकिन हम जनादेश को स्वीकार करते हैं, इसका सम्मान करते हैं. हम इसकी समीक्षा करेंगे. लोकतंत्र में हार-जीत चलती रहती है. उन्होंने आगे कहा कि लगता है हम अपनी बात जनता तक सही तरीके से पहुंचा नहीं पाए. मोदी जी व भाजपा को जीत की मेरी ओर से शुभकामनाएं. हर परिस्थिति में हम जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे.
प्रियंका गांधी ने PM मोदी व भाजपा को दी जीत की बधाई, कहा- जनादेश का करें सम्मान
छिंदवाड़ा में कांग्रेस को मिली सफलता
राज्य की 29 सीटों में से सिर्फ एक सीट छिंदवाड़ा में कांग्रेस को सफलता मिली है. यहां से कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ जीते हैं. वहीं छिंदवाड़ा विधानसभा के उप-चुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ को जीत मिली है.
लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें India.com
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें