By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Lok Sabha Elections 2019 India
- Lok Sabha Chunav 2019 Results Bjp Has Won All 10 Seats In Haryana
हरियाणा में भाजपा सूपड़ा साफ करने की ओर, कांग्रेस को झटका, पूर्व सीएम हुड्डा भी हारे
भाजपा हरियाणा में सूपड़ा साफ करने वाली है. भगवा पार्टी ने राज्य में 10 सीटों में आठ सीटें जीत ली है और दो पर आगे हैं.
चंडीगढ़: भाजपा हरियाणा में सूपड़ा साफ करने वाली है. भगवा पार्टी ने राज्य में 10 सीटों में आठ सीटें जीत ली है और दो पर आगे हैं. हरियाणा में भाजपा का अब तक का यह सबसे अच्छा प्रदर्शन है. चुनाव आयोग के परिणाम और ताजा रुझान के मुताबिक कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है.
Lok Sabha Election Result 2019: BJP ने उत्तराखंड में 2014 का प्रदर्शन दोहराया, पांचों सीटें जीतीं
2014 में भाजपा ने आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसमें से सात पर जीत हासिल की थी. आईएनएलडी ने दो सीटें और कांग्रेस एक सीट पर विजयी रही थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. भाजपा के प्रदेश महासचिव संजय भाटिया ने करनाल सीट से 6,56,142 वोट के अंतर से मौजूदा कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा को हराया.
पीएम मोदी बोले- बुरे इरादे से नहीं करूंगा कोई काम, सबको साथ लेकर चलूंगा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत में भाजपा के निवर्तमान सांसद रमेश चंद्र कौशिक से 1,64,864 मतों के अंतर से हार गए. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर भी सिरसा से हार गए जबकि पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा अंबाला से चुनाव हार गयी हैं.
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 38000 वोटों से हराया, अमेठी में टूट गया गांधी परिवार का तिलिस्म
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें