By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Lok Sabha Elections 2019 India
- Lok Sabha Chunav 2019 Results Priyanka Gandhi Vadra Says We Accept Peoples Verdict And Congratulate Pm Modi And Bjp Workers
प्रियंका गांधी ने PM मोदी व भाजपा को दी जीत की बधाई, कहा- जनादेश का करें सम्मान
प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी और कहा कि देश की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसका सम्मान होना चाहिए.
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी और कहा कि देश की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसका सम्मान होना चाहिए.
Congress General Secretary for UP east, Priyanka Gandhi Vadra: We accept people’s verdict and congratulate PM Modi and BJP workers. #ElectionResults2019 pic.twitter.com/dMuzXTQ8u1
— ANI (@ANI) May 23, 2019
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं और मोदी जी और भाजपा को उनकी जीत के लिए बधाई देते हैं. प्रियंका गांधी अपने भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंची थीं. उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब भाजपा संसद की 542 संसदीय सीटों में से 300 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
राहुल गांधी ने स्वीकारी हार, पीएम मोदी और भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीत की दी बधाई
भाजपा की स्मृति ईरानी के हाथों राहुल गांधी अपनी अमेठी सीट गंवा चुके हैं. हालांकि उन्होंने केरल के वायनाड से जीत दर्ज की है. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी रायबरेली से जीती हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें