By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Lok Sabha Elections 2019 India
- Lok Sabha Election 2019 Results Rlsp President Upendra Kushwaha Accepted Defeat
RLSP अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मानी हार, ट्वीट कर कहा- जनता का निर्णय सर आंखों पर
कुशवाहा ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का निर्णय सर आंखों पर. उन्होंने ट्वीट किया कि महागठबंधन, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के लिए किसी पर आरोप लगाने के बजाए आत्म-मंथन करने का समय है.
Lok Sabha Chunav 2019 : लोकसभा चुनाव की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में मिली भारी बढ़त और महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के बुरी तरह पिछड़ने के बाद रालोसपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने हार स्वीकार कर ली है.
जनता का निर्णय सर आंखों पर 🙏
महागठबंधन / UPA के लिए किसी पर आरोप लगाने के बजाए आत्म-मंथन करने का समय है । यह जीत किसी उम्मीदवार या राज्य सरकार में सत्तासीन नेताओं का नहीं, जनता के नब्ज़ को विपक्ष के नेताओं द्वारा सही से नहीं समझ पाने का नतीजा है।— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) May 23, 2019
कुशवाहा ने इस चुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, परंतु दोनों सीटों पर वह बड़े अंतर से पिछड़ते जा रहे हैं. कुशवाहा ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का निर्णय सर आंखों पर. उन्होंने ट्वीट किया कि महागठबंधन, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के लिए किसी पर आरोप लगाने के बजाए आत्म-मंथन करने का समय है. यह जीत किसी उम्मीदवार या राज्य सरकार में सत्तासीन नेताओं की नहीं, जनता के नब्ज को विपक्ष के नेताओं द्वारा सही से नहीं समझ पाने का नतीजा है.
आगे की लड़ाई के लिए चुनाव परिणाम की समीक्षा करते हुए ठोस और गंभीर रणनीति की आवश्यकता है। बिना समय गंवाये हमें इस ओर बढ़ना है।
— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) May 23, 2019
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने हार की समीक्षा करने की बात करते हुए लिखा कि आगे की लड़ाई के लिए चुनाव परिणाम की समीक्षा करते हुए ठोस और गंभीर रणनीति की आवश्यकता है. बिना समय गंवाए हमें इस ओर बढ़ना है. जनता का निर्णय सर आंखों पर. उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में कुशवाहा ने राजग छोड़कर महागठबंधन का दामन थाम लिया था. महागठबंधन की ओर से रालोसपा के हिस्से पांच सीटें आई थीं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें