Lok Sabha Election Results: मेरे समय का पल-पल, मेरे शरीर का कण-कण देशवासियों के नाम : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनेगी.

Written by: Santosh Singh
Updated: May 23, 2019, 8:34 PM IST

Lok Sabha Election 2019: दो माह से अधिक समय तक चले लोकसभा चुनाव 2019 का गुरुवार को पटाक्षेप हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनेगी. जनता ने मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को जबर्दस्त बहुमत दी है. मोदी के नेतृत्व में एनडीए (Lok Sabha Chunav) करीब 350 सीटों पर आगे चल रही है. भाजपा अकेले दम पर बहुमत के लिए जरूरी 272 के आंकड़े को पार कर गई है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बुरा रहा है. खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए हैं. हालांकि वह केरल की वायनाड सीट से जीत गए हैं. उनकी पार्टी 50 के करीब सीटों पर सिमटती दिख रही है.

राजनीतिक रूप से सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का प्रयोग विफल होते दिख रहा है. सपा-बसपा के नए समीकरण ने मोदी लहर में जातीय समीकरण साधने की कोशिश विफल कर दी है. पड़ोसी राज्य बिहार में भी मोदी की जबर्दस्त लहर देखने को मिली है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी भाजपा ने उम्मीद के मुताबिक शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरी तरफ कांग्रेस के शासन वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से पार्टी को घोर निराशा हाथ लगी है. कर्नाटक में भी पार्टी की स्थिति बुरी रही. वैसे केरल में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

Follow updates here:

  • May 23, 2019 8:32 PM IST

    मेरे समय का पल-पल, मेरे शरीर का कण-कण देशवासियों के नाम : पीएम मोदी

  • May 23, 2019 8:26 PM IST

    हम दो थे, तब भी निराश नहीं हुए, अब दोबारा आए हैं तब भी न नम्रता छोड़ेंगे और न छोड़ेंगे : पीएम मोदी

  • May 23, 2019 8:09 PM IST

    पीएम ने कहा दोबारा जीतकर आने के बावजूद हम अपने आदर्श नहीं छोड़ेंगे. अपना विवेक नहीं छोड़ेंगे.

  • May 23, 2019 8:05 PM IST

    पीएम ने कहा कि जनता महाभारत की तरह जीत-हार नहीं भारत के लिए खड़ी थी.

  • May 23, 2019 8:04 PM IST

    पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा भारत के संविधान को समर्पित है.

  • May 23, 2019 8:03 PM IST

    पीएम ने कहा कि इस चुनाव में जो विजयी हुए उन्हें बधाई देता हूं.

  • May 23, 2019 8:02 PM IST

    उन्होंने कहा कि इस जीत हम जनता जनार्दन की चरणों में समर्पित करते हैं.

  • May 23, 2019 8:02 PM IST

    पीएम ने कहा कि इस चुनाव में अगर कोई विजयी हुआ है तो वो लोकतंत्र विजयी हुआ है.

  • May 23, 2019 8:02 PM IST

    पीएम मोदी से पहले अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

  • May 23, 2019 8:01 PM IST

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.