By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Lok Sabha Elections 2019 India
- Narendra Modis Cabinet Apna Dal Anupriya Patel Ashish Patel
अनुप्रिया पटेल को मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह, अपना दल ने कहा- मलाल नहीं, हम साथ हैं
अपना दाल की संरक्षक अनुप्रिया पटेल एनडीए के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य राज्यमंत्री थीं, लेकिन इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है.
लखनऊ: भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा है कि इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद में उनकी पार्टी को कोई जगह नहीं मिलने का उन्हें कोई मलाल नहीं है और वह राजग के साथ बने रहेंगे. पटेल ने शुक्रवार को कहा ‘हम राजग के साथ हैं और रहेंगे. मंत्री बनाना या नहीं बनाना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है.’ बता दें कि पार्टी की संरक्षक अनुप्रिया पटेल एनडीए के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य राज्यमंत्री थीं, लेकिन इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है.
आशीष पटेल ने कहा कि उनके दल को लगातार दूसरी बार सत्ता में आई मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद में इस बार भले ही प्रतिनिधित्व नहीं मिला हो, लेकिन उन्हें इसकी कोई शिकायत नहीं है.
पीएम ने किया विभागों का बंटवारा, अमित शाह बने गृह मंत्री, राजनाथ को मिला ये विभाग
उल्लेखनीय है कि अपना दल (सोनेलाल) की संरक्षक अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य राज्यमंत्री थी. इस बार उन्हें या पार्टी के किसी सदस्य को मंत्रिपरिषद में जगह नहीं दी गयी है. हालांकि, पार्टी अध्यक्ष आशीष पटेल ने भविष्य में मंत्रिपरिषद के विस्तार में प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि पिछली बार भी हमें सरकार बनने के दो साल बाद मौका मिला था.
Also Read:
-
Iran–Israel war: हिना खान का ‘मोदी सपोर्ट’ पोस्ट वायरल, फैंस vs ट्रोल्स आमने-सामने, सोशल मीडिया पर बवाल!
-
PM मोदी से ज्यादा अमीर हैं अरविंद केजरीवाल, मकान से लेकर कैश तक... यहां जानें सारा हिसाब-किताब
-
PM मोदी के अकाउंट में पड़े हैं कितने रुपये? घर में रखा है कितना सोना? जानें जमीन-जायदाद की सारी डिटेल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें