सपा की साइकिल, बसपा का हाथी मिलकर बने 'साथी', ये है गठबंधन का नया लोगो

साइकिल-हाथी मिलकर कुछ इस तरह से 'साथी' हो गए हैं. अखिलेश ने इसे इतिहास चक्र बताया है.

Published date india.com Published: March 19, 2019 8:31 PM IST
सपा की साइकिल, बसपा का हाथी मिलकर बने 'साथी', ये है गठबंधन का नया लोगो
कुछ इस तरह का है नया लोगो.

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव के लिए हुए गठबंधन का नया लोगो बनाया गया है. नया लोग समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान साइकिल का पहला अक्षर ‘सा’ व बसपा के चुनाव निशान हाथी के अक्षर ‘थी’ को मिलाकर ‘साथी’ लिखा गया है. मायावती और अखिलेश के साथ वाले गठबंधन को ‘साथी’ के रूप में पहचान दी गई है. अखिलेश यादव ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसी इतिहास चक्र बताया है.


लोसकभा चुनाव के लिए यूपी में हुए सपा-बसपा गठबंधन का अब नया लोगो भी आ गया है. ये लोगो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोगो एक चक्र की तरह है, जिसमें आधे में साइकिल का पहिया व आधे में हाथी की सूंड़ है. इसके नीचे ‘महागठबंधन से महापरिवर्तन’ बताया है. बताया जा रहा है कि इसे सपा कार्यकर्ता सत्येश यादव ने बनाया है.

उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा एक चुनाव लड़ने जा रही हैं. यूपी की 80 सीटों में से सपा 37 लोकसभा सीटों व बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. गठबंधन से बीजेपी को कड़ी चुनौती देने की बात कही जा रही है. मायावती-अखिलेश दोनों ही केंद्र सरकार व बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.