By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Lok Sabha Elections 2019 India
- Nota Remains Ahead Of 4 Among Total 9 Candidates In This Lok Sabha Seat Result
इस लोकसभा सीट के नौ में से चार उम्मीदवारों को मिले NOTA से कम वोट
इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले नौ में से चार उम्मीदवारों को नोटा से कम वोट मिले हैं.
Lok Sabha Election Results : जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट पर लगभग आठ हजार वोटरों ने ‘इनमें से कोई नहीं’ (NOTA) का विकल्प चुना. बारामूला लोकभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन को जीत हासिल हुई है. चुनाव अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर की बारामूला संसदीय सीट पर कुल 7999 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना. इस सीट पर कुल मतदान के 1.79 फीसदी मत नोटा को मिले हैं. उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने वाले नौ में से चार उम्मीदवारों को नोटा से कम वोट मिले हैं. जम्मू की उधमपुर सीट पर 7472 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना. वहीं जम्मू संसदीय सीट पर 2545 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाया.
मोदी-आंधी ने काट दी वंशवाद की बेल, परिवारवाद का सूपड़ा हुआ साफ
भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की तीन लोकसभा सीटें बरकरार रखी और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कश्मीर क्षेत्र में दो सीटों पर जीत हासिल की, जबकि एक सीट पर वह बढ़त बनाए हुए है. साल 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा और पीडीपी ने तीन-तीन सीटें जीती थीं. पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अपने गढ़ अनंतनाग सीट में हार का सामना करना पड़ा है. इस राज्य से जीतने वाले प्रमुख चेहरों में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शामिल हैं.
इतिहास में पहली बार, लगातार दूसरी लोकसभा में कोई नहीं होगा ‘नेता प्रतिपक्ष’
राज्य का सबसे बड़ा उलटफेर अनंतनाग सीट पर देखने को मिला, जहां नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार और उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हसनैन मसूदी ने महबूबा मुफ्ती को मात दी. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार मसूदी को 40,180 वोट, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार गुलाम अहमद मीर को 33,504 तथा महबूबा मुफ्ती को 30,524 वोट मिले. जम्मू संभाग की उधमपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र सिंह ने फिर से जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 3.57 लाख मतों से हराया. यह राज्य में किसी उम्मीदवार की जीत का अब तक का सबसे बड़ा अंतर है. जम्मू से भाजपा के उम्मीदवार जुगल किशोर ने कांग्रेस के राम भल्ला को 3,02,875 लाख वोटों से हराया.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की. उन्होंने 70 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की. कांग्रेस इस राज्य में एक भी सीट जीतने में असफल रही. नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने भाजपा विरोधी वोट बंटने से रोकने के लिए जम्मू और उधमपुर सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे.
लद्दाख लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जे टी नामग्याल को जीत मिली. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार एवं पत्रकार सह नेता सज्जाद हुसैन को हराया. कश्मीर क्षेत्र की सीट बारामूला पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार मोहम्मद अकबर लोन 30 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. पीपुल्स कांफ्रेंस के राजा एजाज अली और निर्दलीय उम्मीदवार शेख अब्दुल राशिद उनसे पीछे चल रहे हैं.
लोकसभा चुनाव के परिणाम और ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें