प्रचंड जीत के बाद मां का आशीर्वाद लेने गुजरात जाएंगे पीएम मोदी

मोदी सोमवार को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी भी जाएंगे.

Published date india.com Updated: May 25, 2019 11:02 AM IST
PM Modi with his Mother
PM Modi with his mother Heeraben (File Photo)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद मां का आशीर्वाद लेने रविवार को गुजरात जाएंगे. मोदी सोमवार को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी भी जाएंगे जहां से उन्होंने 4.79 लाख मतों के अंतर से चुनाव जीता है.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मां का आशीर्वाद लेने कल शाम गुजरात जाऊंगा. उसके अगले दिन सुबह मैं काशी में रहूंगा और इस महान भूमि के लोगों ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए उनका शुक्रिया अदा करूंगा.’’ गौरतलब है कि 2014 में भी भाजपा को जीत मिलने के बाद मोदी मां का आशीर्वाद लेने गुजरात गए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.