Pm Modi Says Nationalism And Sushasan Are The Key Mantra Of Bjp
देश को मजबूत बनाने में ‘राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा, अन्त्योदय दर्शन और सुशासन मंत्र’: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि देश को सभी क्षेत्रों में मजबूत बनाने में ‘राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा, अन्त्योदय दर्शन और सुशासन मंत्र’ की तरह है.
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि देश को सभी क्षेत्रों में मजबूत बनाने में ‘राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा, अन्त्योदय दर्शन और सुशासन मंत्र’ की तरह है. मोदी ने जोर दिया कि 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर देश की युवा शक्ति नए भारत का आधार बनेगी. उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसान उनकी सरकार के कार्यो के केंद्र में हैं.
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारा संकल्प पत्र, सुशासन पत्र भी है. राष्ट्र की सुरक्षा का पत्र भी है. राष्ट्र की समृद्धि का पत्र भी है.’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे तब आजादी की जंग लड़ने वाले महापुरूषों के सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किए हैं.
मोदी ने कहा कि हमारे समाज में विविधताएं हैं. भाषाएं, जीवन स्तर, शिक्षा आदि की विविधता है. इसलिए विकास को बहुस्तरीय बनाने के लिए हमने अपनी योजना को संकल्प पत्र में समाहित किया है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली में एयर कंडीशन में बैठे लोग गरीबी को नहीं हरा सकते. गरीब ही गरीबी को हरा सकती है. यह हमारा मंत्र है और इसलिए हमने गरीबों के सशक्तिकरण पर बल दिया है.’’
गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में गरीबों की आर्थिक मदद के लिये ‘न्याय योजना’ का वादा किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम देश को समृद्ध बनाने के लिए, जन भागीदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देते हुए, हम एक मिशन, एक दिशा को लेकर आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा, आज देश के कई प्रदेशों में पानी की समस्या के समाधान पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है. इसलिए हम एक अलग ‘जल शक्ति मंत्रालय’ बनाएंगे.’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विकास को जनांदोलन बनाना चाहती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.