By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Lok Sabha Elections 2019 India
- Pm Narendra Modi Can Go To Maldives On His First Foreign Tour After Winning Lok Sabha Elections
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने अपने पहले विदेश दौरे पर जा सकते हैं मालदीव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने के प्रारंभ में मालदीव की यात्रा पर जा सकते हैं. यह लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा हो सकती है.
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने के प्रारंभ में मालदीव की यात्रा पर जा सकते हैं. यह लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा हो सकती है. राजनयिक सूत्रों और मालदीव मीडिया की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है.
भाजपा ने कई राज्यों में 50 फीसदी से अधिक मत हासिल किए, कांग्रेस सिर्फ राज्य में सिमटी
2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अपनी पहली यात्रा पर भूटान गए थे. राजनयिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री जून के प्रथमार्द्ध में माले की यात्रा पर जा सकते हैं. वहीं मालदीव की मीडिया की खबरों में कहा गया है कि यह यात्रा 7-8 जून को हो सकती है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मार्च में मालदीव की यात्रा पर गयी थी. यह पिछले वर्ष नवंबर में राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के सरकार बनने के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा थी.
नरेन्द्र मोदी की सांसदों को नसीहत: छपास, दिखास से बचिये, बस मिठास रखिये
सोलिह ने लोकसभा चुनाव में जीत पर मोदी को दी थी बधाई
हालांकि, मोदी नवंबर में सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने मालदीव गए थे जो इस द्वीप राष्ट्र के महत्व को दर्शाता है. यहां पर चीन अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है. सोलिह ने लोकसभा चुनाव में जीत पर मोदी को बधाई दी थी.
Also Read:
-
Iran–Israel war: हिना खान का ‘मोदी सपोर्ट’ पोस्ट वायरल, फैंस vs ट्रोल्स आमने-सामने, सोशल मीडिया पर बवाल!
-
PM मोदी से ज्यादा अमीर हैं अरविंद केजरीवाल, मकान से लेकर कैश तक... यहां जानें सारा हिसाब-किताब
-
PM मोदी के अकाउंट में पड़े हैं कितने रुपये? घर में रखा है कितना सोना? जानें जमीन-जायदाद की सारी डिटेल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें