पीएम नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 29 मई को होने की संभावना, सांसदों की बैठक कल

सूत्रों ने कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 29 मई को होने की संभावना है.

Published date india.com Updated: May 24, 2019 2:09 AM IST
PM Modi
PM Modi will address the UN General Assembly on Sept 27 (File photo)

Lok Sabha Election 2019 Results: भाजपा संसदीय बोर्ड ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की गयी तथा पार्टी के एजेंडे का समर्थन करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया गया. सूत्रों ने कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 29 मई को होने की संभावना है.

पीएम मोदी बोले- बुरे इरादे से नहीं करूंगा कोई काम, सबको साथ लेकर चलूंगा

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसद शनिवार को मोदी को अपना नेता चुनने के लिए बैठक करेंगे, जिसके बाद वह राष्ट्रपति से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. सूत्रों ने कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 29 मई को होने की संभावना है. पार्टी ने अपने प्रस्ताव में जीत को मोदी की गरीब समर्थित नीतियों, राष्ट्रीय सुरक्षा पर स्पष्ट रुख और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के समर्थन में जनादेश बताया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Lok Sabha Election Result Live: भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, फूलों की हुई बारिश

पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा निशाना बनाकर उनके विरूद्ध ‘हिंसा’ की घटनाओं की पृष्ठभूमि में उनका समर्थन देने पर पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद दिया. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार ‘प्रचंड मोदी लहर’ पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है.

लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें India.com

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.