मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला: हर किसान को सम्मान योजना का लाभ, 3 हजार रुपए पेंशन भी मिलेगी

शपथ ग्रहण के बाद आज पहले दिन नरेंद्र मोदी सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में एक और बड़ा फैसला लिया गया है.

Published date india.com Published: May 31, 2019 8:30 PM IST
मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला: हर किसान को सम्मान योजना का लाभ, 3 हजार रुपए पेंशन भी मिलेगी
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

नई दिल्ली: एक दिन पहले शपथ ग्रहण के बाद नरेंद्र मोदी सरकार की आज पहली कैबिनेट मीटिंग में एक और बड़ा फैसला लिया गया है. ये फैसला किसानों के लिए है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ अब देश के हर किसान को मिलेगा, अब तक सभी किसानों को इस योजना का लाभ नहीं था, लेकिन अब इस योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है. इस योजना के तहत के किसानों को एक साल के अंदर 6 हजार रुपए मिलेंगे. ये राशि किसानों को 3 बार में मिलेगी.

इस योजना के साथ ही किसानों के लिए एक और बड़ी योजना का एलान हुआ है. 60 साल की उम्र पार करने वाले किसानों को पेंशन भी मिलेगी. बुजुर्ग किसानों को हर माह तीन हजार रुपए दिए जाएंगे. इसके तहत करीब 5 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा. सरकार ने किसानों के लिए 10,774 करोड़ रुपये की पेंशन योजना की घोषणा की है.

नई सरकार का पहला बड़ा फैसला: शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ाई, PM मोदी ने लगाई मुहर

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पीएम मोदी के साथ हुई कैबिनेट की मीटिंग के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों का आर्थिक सुधार करना चाहती है. सरकार किसानों को आय दो गुनी करना चाहती है. और इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है. बता दें कि आज हुई पहली मीटिंग में शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ाये जाने जैसा बड़ा फैसला भी हुआ है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.