पूर्व सैनिकों का कथित पत्र भेज महागठबंधन ने किया घिनौना कार्य: प्रकाश जावड़ेकर

खबरें आई थीं कि सेना के 8 पूर्व प्रमुखों व 148 अन्य पूर्व सैनिकों द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है. पूर्व सैनिकों सहित रक्षा मंत्री ने इसे फर्जी बताया है.

Published: April 12, 2019, 9:18 PM IST

जयपुर: केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पूर्व सैनिकों द्वारा राष्ट्रपति को भेजे गये कथित पत्र को ‘महागठबंधन द्वारा किया गया घिनौना कार्य’ बताते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि ‘यह उनकी हताशा है, निराशा है.’ भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में जावड़ेकर ने कहा, ‘मोदी के विरोध में जो एक जमावड़ा हुआ है उनकी तरफ से कैसे घिनौने काम किये जा रहे हैं इसका यह सबूत है … कि सेनानियों के नाम से एक पत्र तैयार किया है जिस पर उन लोगों के नाम हैं जिनसे हस्ताक्षर भी नहीं लिये गए.

जो पत्र राष्ट्रपति को भेजा ही नहीं उसे मीडिया को भेजते हैं. इससे ज्यादा शर्मनाक घटना नहीं हो सकती है. यह हताशा, निराशा है.’ मध्य प्रदेश में आयकर विभाग के छापों में कथित नकदी मिलने का जिक्र करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बताएं कि यह नकदी कैसे पहुंची.

पूर्व सैनिकों ने कहा- राजनीति के लिए सेना के इस्तेमाल के विरोध का नहीं लिखा पत्र, फेक न्यूज बनाई गई

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को बने केवल 100 दिन हुए है और कांग्रेस के सत्ता में आते ही फिर से घोटालों का राज शुरू हुआ है, यही यह साबित करता है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के दमदार नेतृत्व और भारत की सुरक्षा और ‘सबका साथ, सबका विकास’ इन तीनों के लिए वोट दे रही है., उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्थान में भाजपा सभी 25 सीट जीतेगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.