By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Lok Sabha Elections 2019 India
- Rahul Gandhi Says World Top Most Economist Included Raghuram Rajan Behind Nyay Scheme
6 महीना, दुनिया के बड़े अर्थशास्त्री से लेकर रघुराम राजन तक... NYAY स्कीम पर ये बोले राहुल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यूनतम आय योजना (न्याय) को पार्टी की गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि वे हिंदुस्तान से गरीबी को खत्म कर देंगे.
जयपुर. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यूनतम आय योजना (न्याय) को पार्टी की गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि वे हिंदुस्तान से गरीबी को खत्म कर देंगे. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को दो विचारधाराओं की लड़ाई बताते हुये कहा, हमने फैसला किया अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमीरों को पैसा देते हैं तो कांग्रेस पार्टी गरीबों को पैसा देगी. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि न्याय योजना के लिए कांग्रेस छह महीने से काम कर रही थी और उसने इसके लिए रघुराम राजन सहित तमाम बड़े अर्थशास्त्रियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस योजना में पैसा परिवार की महिला के खाते में जाएगा.
जयपुर में उन्होंने कहा, छह महीने लगे कई अर्थशास्त्रियों, बड़े बड़े अर्थशास्त्रियों से हमने बात की. बिना किसी को बताए. भाषण नहीं किया. छह महीने से हम लगे हुए हैं. दुनिया के सबसे बड़े अर्थशास्त्रियों की सूची ले लो सबसे बात की. रघुराम राजन. एक के बाद एक करके सबसे बात की और कहा कि विचार अच्छा है. इसको हम पूरा करना चाहते हैं.
मनरेगा पर ये कहा
गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर मनरेगा को खत्म करने का आरोप लगाया और कहा कि भारत में नफरत करने वाला हारता है और प्यार करने वाला जीतता है. गांधी की मौजूदगी में इस राज्य के 13 में से 12 निर्दलीय विधायकों ने सत्तारूढ़ अशोक गहलोत सरकार को समर्थन देने की घोषणा की. इसके साथ ही घनश्याम तिवाड़ी व डूंगरराम गेदर जैसे बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो गए. राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर आये गांधी ने सूरतगढ़ व बूंदी में जन संकल्प रैली को संबोधित किया. वहीं शाम को जयपुर में उन्होंने कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया.
योजना के बारे में बताया
सूरतगढ़ में जनसंकल्प रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने पार्टी की न्याय योजना का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो वह सुनिश्चित करेगी कि देश की न्यूनतम आय सीमा 12, 000 रुपये हो. उन्होंने कहा कि जो भी परिवार इस सीमा से नीचे होगा उसके खाते में कांग्रेस की सरकार 72,000 रुपये तक सालाना डालेगी. उन्होंने कहा, गर्व से आपको बताता हूं कि 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के तुरंत बाद हिंदुस्तान की न्यूनतम आय रेखा 12,000 रुपये प्रति माह होगी.
20 प्रतिशत गरीबों को मिलेगी सुविधा
उन्होंने कहा, जो भी इस सीमा से नीचे है उसके खाते में कांग्रेस पार्टी सीधा पैसा डालेगी और उसकी कम से कम आमदनी को 12,000 रुपये महीना करेगी. इसका मतलब यह हुआ कि हिंदुस्तान के सबसे गरीब 20 प्रतिशत लोगों को कांग्रेस पार्टी की सरकार हर साल 72,000 रुपये देगी. गांधी ने कहा, यह गरीबी पर कांग्रेस पार्टी की सर्जिकल स्ट्राइक है। हम अब हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे. उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह पैसा परिवार की महिला सदस्य के बैंक खाते में जाएगा.
Also Read:
-
'झूठा नैरेटिव फैलाती है कांग्रेस', ‘धुरंधर’- ‘केरल स्टोरी’- ‘कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र कर PM Modi ने साधा निशाना
-
'कंगना- चखना-चटनी है इसे इग्नोर करो', एक्ट्रेस ने Rahul Gandhi को कहा टपोरी, भड़के पप्पू यादव भी तू-तड़ाक पर उतरे
-
'कंगना- चखना-चटनी है इसे इग्नोर करो', एक्ट्रेस ने Rahul Gandhi को कहा टपोरी, भड़के पप्पू यादव भी तू-तड़ाक पर उतरे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें