भाजपा-शिवसेना में सीट विवाद खत्म करने को रामदास अठावले ने दिया यह आईडिया

महाराष्ट्र में गठबंधन के तहत भाजपा 25 और शिवसेना 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

Published: March 29, 2019, 9:50 PM IST

नई दिल्ली. मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा सीट पर उम्मीदवार को लेकर भाजपा और शिवसेना में सहमति नहीं बन पाई है. ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के नेता रामदास अठावले ने अनोखा आइडिया सुझाया है. अपने एक बयान में सांसद ने कहा कि दोनों दलों के बीच इस सीट को लेकर मचे विवाद को खत्म करने का यह बेहतरीन आईडिया है. सीट को लेकर भाजपा-शिवसेना के बीच असहमति की खबरों की पृष्ठभूमि में केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (ए) के नेता रामदास अठावले शुक्रवार को कहा कि अगर इस सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया जाता है तो दोनों दलों के बीच ‘विवाद’ खत्म हो जाएगा.

संसद में पीएम मोदी पर कविता पढ़ने वाले रामदास अठावले महाराष्ट्र में ‘गठबंधन’ से बाहर होने पर नाराज

अठावले ने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई की उत्तर-पूर्व सीट पर भाजपा और शिवसेना में मतभेद हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए यह सीट आरपीआई को देना चाहिए.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘शिवसेना इस सीट से वर्तमान भाजपा सांसद किरीट सोमैया की उम्मीदवारी के विरोध में हैं. हमारा मानना है कि अगर यह आरपीआई को दी जाती है तो विवाद खत्म हो जाएगा.’’ गौरतलब है कि महाराष्ट्र में गठबंधन के तहत भाजपा 25 और शिवसेना 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. दोनों पार्टियों ने आरपीआई के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ी है. इस पर आठवले पहले भी नाराजगी जता चुके हैं.

भाजपा-शिवसेना गठबंधन द्वारा आरपीआई (ए) के लिए सीट न छोड़े जाने पर नाराजगी जताते हुए पिछले महीने रामदास अठावले ने कहा था कि उनकी पार्टी का महाराष्ट्र में जनाधार है. फिर भी भाजपा और शिवसेना द्वारा उनकी अनदेखी किया जाना उचित नहीं है. संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को लेकर कविता पढ़ने वाले अठावले ने दोनों पार्टियों द्वारा की गई उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए यह भी कहा था कि वे कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के साथ भी जा सकते हैं.

(इनपुट – एजेंसी)

लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें India.com

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.