By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Lok Sabha Elections 2019 India
- Rashid Alvi Refuses To Contest Lok Sabha Elections Congress Announces New Candidate
राशिद अल्वी ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, कांग्रेस ने दूसरा उम्मीदवार घोषित किया
कांग्रेस ने सोमवार को अमरोहा लोकसभा सीट से नए उम्मीदवार सचिन चौधरी के नाम की घोषणा की
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में कुछ ऐसे नेता भी सामने आ रहे हैं, जो ऐन मौके पर चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं. कांग्रेस का एक ऐसा ही मुखर चेहरा है, जो पार्टी के लिए हर जगह वकालत करते हुए दिखाई देता है, लेकिन उन्होंने निजी समस्याओं का हवाला देते हुए चुनावी जंग से खुद को पीछे कर लिया है. उत्तर प्रदेश के अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित किए गए राशिद अल्वी ने निजी समस्याओं का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और इस बारे में उन्होंने पार्टी आलाकमान को सूचित कर दिया है.
नितिन गडकरी ने नागुपर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया, बड़े जीत का दावा
वहीं, कांग्रेस ने सोमवार को दूसरा उम्मीदवार घोषित कर दिया है. कांग्रेस ने दूसरे सचिन चौधरी को राशिद अल्वी के स्थान पर अमरोहा लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. बता दें कि अमरोहा से हाल ही में अल्वी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था. इस सीट से हाल ही में जद(एस) से बसपा में शामिल हुए कुंवर दानिश अली भी चुनाव लड़ रहे हैं. अल्वी पहले इस सीट से बसपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे. बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे.
Congress: Sachin Chaudhary to contest from Amroha seat instead of Rashid Alvi. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/mMlT2DoKGi
— ANI UP (@ANINewsUP) March 25, 2019
अल्वी ने कहा, मेरी कुछ निजी समस्याएं हैं जिनकी वजह से मैं चुनाव नहीं लड़ पा रहा हूं. यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपने फैसले के बारे में कांग्रेस आलाकमान को सूचित कर दिया है तो उन्होंने कहा, मैंने सूचित कर दिया है.
Also Read:
-
किस कंपनी में नौकरी करते थे राहुल गांधी, राजनीति में आने से पहले मिलती थी इतनी सैलरी
-
कौन बनेगा केरलम का मुख्यमंत्री? ये तीन नाम सबसे आगे, कांग्रेस में लिए जा रहे हैं इंटरव्यू, जानिए कब होगी CM की घोषणा
-
तमिलनाडु में थलपति विजय का सरकार बनाना हुआ मुश्किल, गवर्नर ने मांगे 118 विधायकों के साइन, DMK को हॉर्स ट्रेडिंग का डर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें