By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Lok Sabha Elections 2019 India
- Shivpal Yadav Created These Parties With The Democratic Alliance
यूपी: बुआ-भतीजे के सामने चाचा का नया गठबंधन, कई दलों के साथ बनाया डेमोक्रेटिक अलायंस
सपा से अलग होकर अलग पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने नया गठबंधन किया है, जो अखिलेश-मायावती को चुनौती देगा.
लखनऊ: सपा-बसपा के हाथ मिलाने के बाद उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए एक और गठबंधन बन गया है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संयोजक शिवपाल यादव ने मंगलवार को कई दलों के साथ मिलकर प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) का गठन किया. इस दौरान उन्होंने कई और छोटे दलों को अपने साथ जोड़ने का संकेत दिया. मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए वह सभी धर्मनिरपेक्ष दलों से गठबंधन करने को तैयार थे, लेकिन कई पार्टियों ने निजी स्वार्थ को वरीयता दी. आज ही शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए 31 प्रत्याशियों की सूची जारी की है.
सपा की साइकिल, बसपा का हाथी मिलकर बने ‘साथी’, ये है गठबंधन का नया लोगो
सभी सेक्युलर दलों को साथ लेकर मैंने BJP के विरुद्ध एक कारगर गठबंधन की संकल्पना की थी।दुर्भाग्य से यह न हो सका।लेकिन हाल के दिनों में एक उम्मीद ने आकार लिया है।सामाजिक न्याय व समाजवादीध्येय से बनें 40 विभिन्न दलों के इस निर्णायक मोर्चे में पीस पार्टी प्रमुख डॉ अय्यूब का स्वागत है। pic.twitter.com/r4ddAGPufK
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) March 19, 2019
उन्होंने कहा, “आज के दौर में भाजपा हमारे लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सपा, बसपा और कांग्रेस के निजी स्वार्थ की वजह से आज भाजपा के खिलाफ निर्णायक मोर्चा नहीं बन सका.” कांग्रेस से गठबंधन न होने पर उन्होंने कहा, “हमने कोशिश की, पर कुछ कारणों से ये मुमकिन नहीं हो पाया. शिवपाल ने कहा कि भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए सारे विकल्प खुले हैं.”
आम लोकसभा चुनाव 2019 के उत्तर प्रदेश के 31 प्रत्याशियों की सूची । pic.twitter.com/EOO7oXilaE
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) March 19, 2019
अपर्णा यादव को टिकट देने के सवाल पर शिवपाल ने कहा, “हमने नेताजी की बात को कभी नहीं टाला. नेता जी का जो भी आदेश होगा उसका पालन करेंगे.” गठबंधन में शामिल हुए पीस पार्टी के अध्यक्ष अयूब खान ने कहा, “हम पूरी ताकत से भाजपा को रोककर ऐसी सरकार देंगे जो उपेक्षित लोगों का पूरा ख्याल रखेगी.” शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि वह अखिलेश यादव और मायावती को चुनौती देंगे। बता देंगे कभी अखिलेश मायावती को बुआ तो मायावती अखिलेश को बबुआ कहते थे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें