By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Lok Sabha Elections 2019 India
- Sunny Deol Gurdaspur Election Commission Notice To Sunny Deol Lok Sabha Election 2019
आचार संहिता उल्लंघन मामले में सन्नी देओल को चुनाव आयोग का नोटिस
पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं सन्नी देओल.
चंडीगढ़ः निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल को नोटिस जारी किया है. चुनाव अधिकारियों ने चुनाव प्रचार बंद होने के बाद शुक्रवार रात को पठानकोट में देओल की जनसभा पर गंभीर रूप से संज्ञान लिया है. उन्होंने यह भी पाया कि जनसभा में एक लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया गया जहां करीब 200 लोग मौजूद रहे.
नोटिस में कहा गया है कि प्रचार बंद होने के दौरान जनसभा करके देओल ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है. मतदान प्रक्रिया के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह प्रतिबंधित है. पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतदान रविवार को होगा. देओल गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के सुनील जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.
(इनपुट-भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें