यूपीः DG होमगार्ड ने कार्यक्रम में ले डाली राम मंदिर बनवाने की शपथ, मचा बवाल

उत्तर प्रदेश (यूपी) के एक वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर विवादों में आ गए हैं. अयोध्या में एक कार्यक्रम में यूपी में होमगार्ड डीजी ने राम मंदिर बनाने की शपथ ले डाली...

Published date india.com Updated: February 2, 2018 7:47 PM IST
lucknow-up-dg-homegurad-suryakumar-shukla-ram-temple-pledge-video-viral | यूपीः DG होमगार्ड ने कार्यक्रम में ले डाली राम मंदिर बनवाने की शपथ, मचा बवाल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (यूपी) के एक वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर विवादों में आ गए हैं. अयोध्या में एक कार्यक्रम में यूपी में होमगार्ड डीजी ने राम मंदिर बनाने की शपथ ले डाली. जिस वक्त डीजी शपथ ले रहे थे, उनके साथ साधु-संत भी मौजूद थे. ये कार्यक्रम लखनऊ यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ था. डीजी होमगार्ड के पद पर तैनात आईपीएस ऑफिसर सूर्यकुमार शुक्ला से जब इसपर सवाल जवाब किया गया तो वह पूरे मामले से ही पल्ला झाड़ते नजर आए.

दरअसल, कुछ दिन पहले लखनऊ यूनिवर्सिटी मुस्लिम कारसेवक मंच द्वारा अखिल भारतीय समग्र विचार पृष्ठ कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी कार्यक्रम के मंच से राम मंदिर बनाने के लिए शपथ भी ली गई. इस शपथ में आईपीएस अधिकारी सूर्यकुमार शुक्ला के अलावा मुस्लिम कार सेवक मंच के अध्यक्ष आजम खान सहित और भी कई लोग मौजूद थे.

बता दें कि सूर्यकुमार शुक्ला यूपी कैडर के 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी है. राज्य में इस वक्त वह डीजी होमगार्ड के पद पर हैं. जो वीडियो नजर आ रहा है उसमें डीजी होमगार्ड शुक्‍ला किसी भी हाल में राम मंदिर बनाने की शपथ लेते और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं.

डीजी लेवल के ऑफिसर के ऐसा करने से उनपर सांप्रदायिकता को बढ़ाने के आरोप लग रहे हैं. हालांकि बाहर आकर मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में धार्मिक सहिष्णुता को लेकर कही उनकी बात कोई नहीं दिखा रहा लेकिन अंदर से किसी ने वीडियो बनाकर फैला दिया, मीडिया उसी को बार बार दिखा रहा है.

वहीं, मुस्लिम कार सेवक मंच के अध्यक्ष आजम खान ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हिंदुओं को जागरुक होने की जरूरत हैं. आजम ने कहा कि अगर 100 करोड़ हिंदुओं के होते हुए भी राम मंदिर नहीं बन पा रहा है तो यह सोचने की बात है. उन्होंने कहा कि मैं एक भक्त हूं इसलिए यहां आया हूं. कोर्ट में राम मंदिर का मुद्दा गया ये भी अच्छी बात नहीं है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lucknow की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.