Uttar Pradesh News Today: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मौन व्रत मामले में पुलिस ने हजरतगंज कोतवाली में प्रदेश अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में सचिवालय चौकी इंचार्ज बृजेश गिरी की तहरीर के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी और दिलप्रीत समेत 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है.
शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं प्रियंका का जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम था, इस कार्यक्रम के बाद वह प्रतिमा के सामने मौन धरना पर बैठ गईं. लखनऊ में धारा 144 लागू होने के बाद भी उनके समर्थकों ने इसकी तथा कोविड प्रोटोकॉल की कोई परवाह नहीं की. लखनऊ पुलिस ने इस कृत्य पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित 500 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि राजधानी में धारा-144 लागू है. इसके बावजूद कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सैकड़ों कार्यकतार्ओं संग जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत रखा था.
इस मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा 500 अन्य अज्ञात के खिलाफ कोविड 19 के उल्लंघन और धारा 144 के उल्लंघन मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. अज्ञात में सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं. इस मुकदमे प्रियंका गांधी का नाम नहीं शामिल है जबकि उनके आगवानी को लेकर कांग्रेस नेताओं की भीड़ जुटी थी. जीपीओ पर गांधी प्रतिमा के समक्ष कुछ देर मौन धरना देने के बाद प्रियंका गांधी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय चल गई थीं.
आरोप है कि तीनों नेता शुक्रवार को दिन में 500 से 600 कार्यकतार्ओं के साथ गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे. माल्यार्पण के बाद बिना किसी सूचना के सभी लोग धरने पर बैठ गए. करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया और इसकी किसी ने अनुमति नहीं ली. गांधी प्रतिमा पर धरना प्रतिबंधित है, इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन किया गया. यही नहीं कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया और रोड जाम कर सामान्य यातायात प्रभावित किया. (IANS Hindi)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.