‘Aukat Kya Hai Tumhari’ Viral Video: पूरे देश में ट्रक ड्राइवर्स हड़ताल पर थे. नए ‘हिट एंड रन’ एक्ट को लेकर चालकों का आंदोलन चल रहा है. इस बीच ‘औकात क्या है तुम्हारी’ जैसे चार शब्दों ने न सिर्फ सोशल मीडिया को बल्कि सिस्टम को भी हिला दिया. कलेक्टर साहब के ‘औकात क्या है तुम्हारी’ जैसे शब्द के बाद ट्रक ड्राइवर का जवाब कि ‘यही तो लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं’ के वीडियो ने सबको झकझोर दिया. हरकत में आई मध्य प्रदेश सरकार ने शाजापुर जिला कलेक्टर किशोर कन्याल (Shajapur Collector Viral Video) को उनके पद से हटा दिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा कि सरकार इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं कर सकती. किशोर कन्याल को शाजापुर कलेक्टर के पद से हटा दिया गया है. किशोर कन्याल (Kishor Kanyal) को राज्य उप सचिव के पद पर स्थानांतरित कर दिया. रिजु बाफना को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया है.
2024 में खुश और फिट रहने के लिए ज़रूर करें ये 15 काम
सीएम ने लिया एक्शन: दरअसल, मंगलवार को एक ड्राइवर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान किशोर कन्याल अपना आपा खो बैठे. इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा- कोई भी कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो, उसे गरीबों के काम और भावनाओं का सम्मान करना चाहिए.”
सोशल मीडिया वायरल हुई क्लिप: दरअसल, एक वायरल वीडियो में जिला कलेक्टर चालकों और अन्य लोगों से बात कर रहे हैं, तभी चालकों के एक प्रतिनिधि ने उनसे अच्छे से बात करने के लिए कहा. इस पर किशोर कन्याल को गुस्सा आ गया और कहा, ‘‘क्या करोगे तुम, क्या औकात है तुम्हारी?’’ इस पर चालक ने जवाब में कहा कि यही तो लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं है. इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने चालक को वहां से हटा दिया.
फिर दी सफाई: इस घटना के बाद किशोर कन्याल ने सफाई भी दी. एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि लगभग 250 ट्रक और बस चालकों की बैठक बुलाई गई थी, जिनमें से कई ने हंगामा किया, उनमें से एक चालक दूसरों को भड़काने की कोशिश कर रहा था और आंदोलन को तेज करने की धमकी दे रहा था, जिसके कारण मैंने इन शब्दों का इस्तेमाल किया. अगर मेरे शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं.’’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.