By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Madhya Pradesh
- Bhopal Durga Pandal Theme Based On Balakot Airstrike And Surgical Strike See Video
भोपाल का यह पंडाल सर्जिकल स्ट्राइक पर है आधारित, देखें वीडियो
भोपाल में एक पंडाल में प्रस्तुत की जाने वाली झांकी का थीम सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है.
मध्य प्रदेश: देश भर में दुर्गा पूजा के लेकर उत्साह का माहौल है. देश विदेश से लोग भारत सिर्फ दुर्गा पूजा घूमने के लिए आते हैं. इस बीच भोपाल का एक पंडाल चर्चा का विषय बना हुआ है. भोपाल में एक पंडाल में प्रस्तुत की जाने वाली झांकी का थीम सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है, इसके अलावा पुलवामा आतंकवादी हमला और बालाकोट हवाई हमला भी इसका थीम है.
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक सेना का हेलीकॉप्टर हवा में उड़ रहा है और उसपर तिरंगा झंडा लगा हुआ है. हेलीकॉप्टर के अंदर बैठा जवान बाहर मौजूद जवानों को संकेत दे रहा है.
#WATCH Madhya Pradesh: A tableau being presented in a #DurgaPuja pandal in Bhopal, has the theme of surgical strike, besides Pulwama terrorist attack and Balakot airstrike. pic.twitter.com/12Jacqd6Ql
— ANI (@ANI) October 5, 2019
बालाकोट एयरस्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक का नजारा इस बार के दुर्गा पूजा के मुख्य आकर्षण केंद्रों में से है. देशभर के ज्यादातर पंडालों में इस तरह का थीम आपको देखने को मिल जाएगा. इस दौरान भोपाल के लोगों के लिए यह पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां घूमने आए श्रद्धालु इस पंडाला के साथ सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.
दुर्गा पूजा पंश्चिम बंगाल में रहने वाले निवासियों का प्रमुख त्योहार है. इस त्योहार की तैयारियां वहां रहने वाले लोग महीने भर पहले से करने लगते हैं. इस दौरान जिसमें पंडाल से लेकर कल्चर एक्टविटी गायन, नृत्य, पेटिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. इतना ही नहीं इस दौरान लोग नए कपड़े खरीदते हैं. सदियों से बंगाल में दुर्गा पूजा का बहुत महत्व रहा है.
आपको बता दें कि शरद नवरात्रि में षष्ठी से लेकर दशमी तक दुर्गा उत्सव मनाया जाता है. दुर्गा पूजा 2019 में 4 अक्टूबर (षष्ठी) से 8 अक्टूबर (विजयादशमी) तक चलेगा. इसके बाद मूर्ति विसर्जन का काम शुरू हो जाएगा.
(इनपुट-एएनआई)
Also Read:
-
Chaitra Navratri 2026: ब्रह्मा जी को मिला था ये चमत्कारी देवी स्तोत्र…नवरात्र में इसका पाठ बन सकता है आपका सुरक्षा कवच!
-
Chaitra Navratri 2026: सिर्फ एक गलती... और 9 दिनों की पूजा, भक्ति, पुण्य बन जाएगा पाप! जानें शास्त्रों ने किसे कहा गया है 'पुण्य-हत्या'
-
Ram Navami 2026: रामनवमी पर घर ले आएं ये 5 चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Madhya Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें