MP Polls 2023: BJP ने जारी की चौथी सूची, 57 उम्मीदवारों का किया ऐलान; जानें कहां से लड़ेंगे शिवराज सिंह चौहान | पूरी LIST

Madhya Pradesh BJP LIST: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

Published date india.com Published: October 9, 2023 5:24 PM IST
BJP LIST
BJP LIST

Madhya Pradesh BJP LIST: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP MP LIST) ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी. चुनाव की तारीखों के ऐलान के ठीक बाद BJP ने चौथी सूची में 57 उम्मीदवारो के नाम का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी ( Shivraj Singh Chouhan Budhni ) से चुनाव लड़ेंगे, वहीं, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनाव लड़ेंगे.

अब तक 136 उम्मीदवारों का ऐलान

MP में BJP ने इससे पहले तीन अलग-अलग सूचियों में 79 उम्मीदवारों की घोषणा की है. राज्य में अब तक 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों को उम्मीदवार बनाया गया है. इस प्रकार भाजपा ने अब तक राज्य की कुल 230 में से 136 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. राज्य सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा फिर से दतिया विधानसभा से अपनी किस्मत आजमाएंगे. विश्वास सारंग एक बार फिर नरेला से उम्मीदवार बनाए गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर फिर से गोविंदपुरा से चुनाव लड़ेंगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता जदगीश देवड़ा को मल्हारगढ़, अरविंद सिंह भदौरिया को अटेर, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर, गोपाल भार्गव रेहली से और सागर से शैलेन्द्र जैन को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.

Image

Image

Image

Image

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Image

17 नवंबर को वोटिंग

मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक मध्यप्रदेश चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर होगी. नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख दो नवंबर होगी.

पिछले चुनाव का क्या है गणित

साल 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 114 सीटें जीती थीं और गठबंधन सरकार बनाई थी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस चुनाव में 109 सीटें जीती थीं. कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में विधायकों के एक गुट के विद्रोह के चलते कमलनाथ अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके और मार्च 2020 में उनके नेतृत्व वाली सरकार गिर गई. सिंधिया गुट के विधायकों के समर्थन से बाद में भाजपा सत्ता में लौटी और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने.

किस-किस में मुकाबला

मध्यप्रदेश में अब तक मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही रहा है. बहुजन समाज पार्टी (BSP), समाजवादी पार्टी (SP) के साथ क्षेत्रीय दल गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी का भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में प्रभाव है. इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) भी ताल ठोंकने को तैयार है और उसने अब तक 39 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है.

(इनपुट: एजेंसी से भी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.