MP Election: एमपी में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा, नरोत्तम मिश्रा बोले- 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 118-136 सीटें, कांग्रेस को 92-109 सीटेंऔर अन्य के खाते में 0-24 सीटें जा सकती हैं.

Published date india.com Published: December 1, 2023 11:19 AM IST
MP Election: एमपी में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा, नरोत्तम मिश्रा बोले- 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

MP Exit Poll Result: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है, कि वह शुरू से कहते आ रहे हैं कि एमपी नें भाजपा करीब 150 सीटें जीतेगी. BJP के वरिष्ठ नेता और राज्य गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वो काम किया है, जिससे गरीबों को फायदा हुआ है. नेता ने आगे कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने सत्ता में आते ही गरीबों के लिए फायदेमंद योजनाएं पेश कीं. सब जानते हैं कि कमल नाथ ने कैसा शासन किया था, उनका नजरिया झूठा है. खुद दिग्विजय सिंह कहते हैं कि कांग्रेस हर जगह हारती है.

एग्जिट पोल आने से पहले नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम 3 दिसंबर को पूर्ण बहुमत पा रहे हैं. प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि जनता ने हम पर भरोसा किया है और 17 नवंबर को हमारे पक्ष में मतदान किया है और इसी के बलबूते हम 125 से 150 सीटों पर जीत हासिल करेंगे.

एमपी में फिर से BJP सरकार

उन्होंने कैबिनेट मीटिंग खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह कार्यकाल ऐतिहासिक रहा. शिवराज सिंह चौहान ऐतिहासिक मुख्यमंत्री रहे. कोरोना काल में हमारी सरकार ने जिस प्रकार से जनता की सेवा की, वह अपने आप में ऐतिहासिक है.

कैबिनेट बैठक में किस बात को लेकर चर्चा हुई इस सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि बैठक में लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर चर्चा की गई. इसके साथ ही इन योजनाओं को आगे किस तरह से लेकर जाना है, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनता को अपने परिवार की तरह माना और उनकी सेवा की और इसी का परिणाम होगा कि हम एक बार फिर से सरकार बनाएंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.