मध्यप्रदेश: धार में जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं बच्चे, शिवराज 'मामा' से लगाई यह गुहार...VIDEO देख लेंगे तो...

MP News Today: मध्यप्रदेश के धार जिले का एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो देखकर आप यह सोंचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या आज के दौर में भी ऐसा होता है?

Published date india.com Updated: August 9, 2023 11:17 PM IST
MP Viral Video
MP Viral Video

मध्यप्रदेश के धार जिले का एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो देखकर आप यह सोंचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या आज के दौर में भी ऐसा होता है? हालांकि यह वीडियो बिल्कुल सच है. यहां बच्चों को स्कूल जाने के लिए हर दिन अपनी जान को जोखिम में डालना पड़ता है. धार जिले के सरदारपुर के गुलरीपाडा, रसाड़िया, राज घाटा, आमलीपाड़ा, वाक्यपाड़ा, देवगढ़ टंकारिया वाक्यपाड़ा, देवगढ़ मजरे के लगभग 30 बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी पार कर कचनारिया प्राथमिक विद्यालय पढ़ने के लिए जाते हैं. पुलिया नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में बच्चे ऐसे ही नदी पार करते हुए स्कूल जाते हैं. अक्सर नदी में पानी ज्यादा होने के कारण स्कूल की छुट्टियां तक रखना पड़ती है.

देखें VIDEO

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने शिवराज ‘मामा’ से पुलिया बनाने की गुहार लगाई है. स्कूल की छात्रा शिवानी ने बताया कि हमलोग रोज तैरकर स्कूल जाते हैं. इसके लिए बैग में एक एक एक्सट्रा कपड़ा लाते हैं. नदी पार करने के बाद हमलोग उस कपड़े को बदल लेते हैं. शिवानी ने कहा कि शिवराज ‘मामा’ से हमारी अपील है कि नदी पर जल्द से जल्द एक पुल बनवा दें, जिससे हमलोग आसानी से स्कूल जा सकें. शिवानी ने जी न्यूज से बात करते हुए कहा कि कई बार नदी में ज्यादा पानी होने की वजह से स्कूल की छुट्टी भी कर दी जाती है. इससे पढ़ाई का भी नुकसान होता है. मालूम हो कि राज्य में शिवराज सिंह चौहान को लोग प्यार से ‘मामा’ बुलाते हैं.

मामले में धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का कहना है कि साल 2019 में पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा शासन को इस बाबत पत्र लिखा गया था. उन्होंने कहा कि 4 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से इस पुलिया का निर्माण होना है, लेकिन स्वीकृति अब तक नहीं मिल सकी है. एक टीम भेजकर वहां की पूरी स्थिति से एक बार फिर हम अवगत होंगे. जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.