धर्मांतरण कराने वाले हो जाएं सावधान! फांसी की सजा का प्रावधान करने जा रही ये राज्य सरकार

राज्य के सीएम ने कहा कि उनकी सरकार समाज में फैल रही बुरी प्रथाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है. अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

Published date india.com Published: March 8, 2025 10:46 PM IST
धर्मांतरण कराने वाले हो जाएं सावधान! फांसी की सजा का प्रावधान करने जा रही ये राज्य सरकार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में बच्चियों के साथ जबरदस्ती धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा देने की तैयारी की जा रही है. भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने यह घोषणा की. सीएम यादव ने कहा, कि सरकार समाज में फैल रही बुरी प्रथाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

धर्मांतरण करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मोहन यादव ने कहा, कि प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ दुराचार करने वालों को जीवन जीने का अधिकार नहीं दिया जाएगा. सरकार ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोरतम सजा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही उन्होंने धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ भी कड़ी सजा का ऐलान किया. मुख्यमंत्री का कहना था कि जबरन धर्म परिवर्तन कराना सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाता है. इसलिए इसे रोकने के लिए राज्य सरकार सख्त कानून बना रही है.

सीएम ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

सीएम ने आगे कहा कि उनकी सरकार समाज में किसी भी तरह की गलत परंपराओं को बढ़ावा नहीं देने देगी. राज्य में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार ने ठान लिया है कि समाज में कुरीतियों और अपराधों के खिलाफ सख्ती से पेश आएंगे. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं का लाभ सभी महिलाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

स्व सहायता समूहों को प्रोत्साहन

मोहन यादव ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चल रहे स्व सहायता समूहों के कार्यों की सराहना की. उन्होंने शनिवार को इस मिशन के तहत बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उनके स्टॉल्स का अवलोकन किया. इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने भोपाल शहर में जैविक हाट बाजार के लिए चलित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उनका कहना था कि स्व सहायता समूहों को बढ़ावा देने से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी, और वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगी.

(इनपुट-एजेंसी के साथ)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.