
Digpal Singh
साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PGDM करने के बाद दो वर्ष तक कई अखबारों के लिए फ्रीलांसर के तौर पर काम किया. साल 2008 में लाइवहिंदुस्तान (HT Media) ... और पढ़ें
आज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम घोषित हो रहे हैं. रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत हासिल करती हुई दिख रही है. भाजपा को मध्य प्रदेश में 164 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस सिर्फ 64 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है. भाजपा को मिल रही इस जीत से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काफी खुश हैं. वह स्वयं पांचवी बार बुधनी विधानसभा सीट से लगातार उम्मीदवार हैं और जीत जाते हैं यह यह उनकी पांचवी जीत होगी. राज्य के चुनाव परिणामों से खुश शिवराज सिंह की आंखों में आंसू आ गए. पढ़ते हैं पूरी खबर.
सुबह जब से भाजपा को रुझानों में बहुमत मिलता दिखा है, तभी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है. इस बीच मुख्यमंत्री आवास में काम करने वाली एक महिला राधा बाई ने जब उन्हें जीत की बधाई देते हुए फूल धमाया तो शिवराज सिंह इमोशनल हो गए और उनके आंखों से आंसू लुढ़क गए.
#WATCH | Madhya Pradesh | A staffer at CM House, Radha Bhai gets emotional as she gives a flower to CM Shivraj Singh Chouhan and congratulates him.
CM Chouna is leading in his constituency Budhni and the party is leading on 161 seats in the state. pic.twitter.com/HmyvylpUFh
— ANI (@ANI) December 3, 2023
बताया गया कि शिवराज सिंह को फूल देकर बधाई देने वाली महिला सीएम आवास में काम करती हैं. वह सीएम आवास के बाग की देखरेख करती हैं. मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.