By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Madhya Pradesh
- Coronavius Madhya Pradesh 838 New Cases Of Corona Infection In Madhya Pradesh Number Of Infected Crosses 31000 District Wise Deta Here
Coronavirus Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के 838 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 31,000 के पार
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से भोपाल में सात और इंदौर, छतरपुर एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है.
भोपाल: मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 838 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 31,806 तक पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 10 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 867 हो गयी है.
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से भोपाल में सात और इंदौर, छतरपुर एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है.’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक 311 मौत इंदौर में हुई है. भोपाल में 176, उज्जैन में 74, सागर में 32, जबलपुर में 27, बुरहानपुर में 24, खंडवा में 19 एवं खरगोन में 17 लोगों की मौत हुई है. बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं.’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 208 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 112, बड़वानी में 52, जबलपुर में 48, खरगोन में 47, ग्वालियर में 39, और नीमच में 33 नये मामले आये हैं.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 31,806 संक्रमितों में से अब तक 22,271 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,668 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 614 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,162 निषिद्ध क्षेत्र हैं.
Also Read:
-
Indore Marriage and Unlock Guidelines: इंदौर में Lockdown में ढील लेकिन शादियों को लेकर यह है फैसला, जानें गाइडलाइंस....
-
Indore Marriage and Unlock Guidelines: इंदौर में Lockdown में ढील लेकिन शादियों को लेकर यह है फैसला, जानें गाइडलाइंस....
-
Madhya Pradesh: कोरोना को लेकर CM शिवराज ने लिया यह फैसला, इन राज्यों से लगी सभी सीमाएं होगी सील
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Madhya Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें