हवाई जहाज के इंजन के सौदे में धोखाधड़ी मामले में निजी कम्पनी का निदेशक गिरफ्तार, सुमित्रा महाजन के बेटे ने की थी शिकायत

इस मामले में मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब के सचिव मिलिन्द महाजन ने 26 मई 2016 को इंदौर के एरोड्रम पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

Published date india.com Updated: October 17, 2018 10:32 PM IST
हवाई जहाज के इंजन के सौदे में धोखाधड़ी मामले में निजी कम्पनी का निदेशक गिरफ्तार, सुमित्रा महाजन के बेटे ने की थी शिकायत
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

इंदौर: हवाई जहाज के इंजन के सौदे में मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब से 21.86 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक निजी कम्पनी के निदेशक को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है. लम्बे समय से फरार आरोपी पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित था.

इस मामले में मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब के सचिव मिलिन्द महाजन ने 26 मई 2016 को इंदौर के एरोड्रम पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मिलिन्द लोकसभा अध्यक्ष और स्थानीय सांसद सुमित्रा महाजन के पुत्र हैं.

राहुल गांधी के मंदिर दर्शनों में भी सीनियर नेता दिग्विजय सिंह को क्यों नहीं मिल रही है कोई जगह?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमरेंद्र सिंह ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद सुब्रह्मण्यन (40) के रूप में हुई है. वह विमानों के कलपुर्जों के कारोबार से जुड़ी एक निजी कम्पनी का निदेशक है. उन्होंने बताया कि सुब्रह्मण्यन के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया था. इसके आधार पर उसे मुंबई के हवाई अड्डे से सोमवार को हिरासत में लिया गया, जब वह दोहा से लौटा था.

एमपी: कांग्रेस के अंदर हराने-जिताने का खेल जारी, गुटों में बंटे नेता तो पार्टी कैसे जीतेगी चुनाव

सिंह ने बताया कि इंदौर स्थित मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब ने अपने प्रशिक्षण विमान के इंजन के लिये सुब्रह्मण्यन के जरिये सौदा किया था. इसके एवज में बतौर पेशगी 21,86,750 रुपये का भुगतान किया गया था. सुब्रह्मण्यन पर आरोप है कि पहले तो उसने मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब के चाहे गये इंजन के स्थान पर अन्य इंजन की आपूर्ति का प्रयास किया. बाद में जब सौदे की पेशगी रकम वापस मांगी गयी, तो वह गायब हो गया.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.