By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Madhya Pradesh
- Ganja Online Sale Case Mp Police Registers Case Against Amazon Indias Executive Directors In Under Ndps Act For Ganja Consignment Delivered Via Amazon Busted In Bhind
Ganja Online Sale Case: एमपी पुलिस ने अमेजन इंडिया के कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ दर्ज किया केस
मध्य प्रदेश के भिंड जिले की पुलिस ने ऑनलाइन गांजा बिक्री रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद शनिवार को अमेजन इंडिया के कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले की पुलिस ने ऑनलाइन गांजा बिक्री रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद शनिवार को अमेजन इंडिया के कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दर्ज मामले के अनुसार, कथित तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए स्वीटनर बेचने की आड़ में गांजा बेचा गया था. अमेजन ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि वह अपने प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध उत्पादों की बिक्री की इजाजत नहीं देता है और वह इस मामले में जांच में सहयोग कर रहा है.
Ganja consignment being delivered via Amazon busted in Bhind, Madhya Pradesh | Bhind Police makes e-commerce company Amazon India’s Executive Directors accused in the matter under NDPS Act: Bhind SP Manoj Kumar Singh
— ANI (@ANI) November 20, 2021
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने एक नामी ई-कॉमर्स कंपनी के जरिए एक पादप आधारित स्वीटनर (स्टीविया) के नाम पर अवैध मादक पदार्थ गांजे का व्यापार करने वाले गिरोह का खुलासा करने के बाद शनिवार को कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
भिंड के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि देश में काम करने वाली अमेजन इंडिया के कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 38 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले अमेजन ने एक बयान में कहा था कि वह अपने मंच के जरिए अवैध उत्पादों की बिक्री की इजाजत नहीं देती है और वह इस मामले में जांच में सहयोग कर रही है. सिंह ने कहा कि इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी में किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं है. एनडीपीएस कानून की धारा 38 मादक पदार्थों से संबंधित अपराध में कंपनियों और उनके प्रबंधन की भूमिका से संबंधित है.
एसपी ने बताया कि ग्वालियर निवासी ब्रजेंद्र तोमर और सूरज उर्फ कल्लू पवैया के पास 21.7 किलोग्राम गांजा बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर 13 नवंबर को जिले के गोहद थाने में एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद ग्वालियर के एक अन्य निवासी मुकुल जायसवाल और भिंड के मेहगांव के निवासी और खरीदार चित्रा वाल्मीकि को गिरफ्तार किया गया.
सिंह ने बताया कि जांच से पता चला कि पवैया और जायसवाल ने बाबू टैक्स नाम की एक कंपनी बनाई और इसे एक विक्रेता के रुप में अमेजन पर पंजीकृत कराया था.
एसपी ने कहा कि वे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से कंपनी के माध्यम से एक पौधा आधारित स्वीटनर (स्टीविया) के नाम पर गांजे की आपूर्ति करते थे. इस सप्ताह की शुरुआत में अमेजन के एक प्रवक्ता ने कहा था कि कंपनी का मंच तीसरे पक्ष के विक्रेताओं को सीधे ग्राहकों को उत्पादों को प्रदर्शित करने, सूचीबद्ध करने और बिक्री करने में सक्षम बनाता है. कंपनी भारत में कानून के तहत प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री की अनुमति नहीं देती है. प्रवक्ता ने कहा कि इस मुद्दे पर हमें सूचित किया गया और हम जांच अधिकारियों को आवश्यक सहयोग और समर्थन का भरोसा देते हैं.
Also Read:
-
लोकसभा के ये 2 सांसद नहीं लेते सैलरी, एक ने सरकारी सुविधाएं भी ठुकराईं, जानिए क्या है कमाई का स्रोत, कितनी दौलत के मालिक
-
भूतों ने एक रात में बनाया भारत ये रहस्यमयी शिव मंदिर, सूरज की पहली किरण पड़ते ही भाग गए थे भूत
-
झील किनारे खड़ा 400 साल पुराना गवाह! कैसे एक किले ने बसाया पूरा सागर शहर, जो साल में केवल 2 दिन खुलता है
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें