By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Madhya Pradesh
- Girls Who Dont Wear Nice Clothes Look Like Shurpanakha Controversial Statement Of Bjp Leader Kailash Vijayvargiya
अच्छे कपड़े न पहनने वाली लड़कियां शूर्पणखा लगती हैं, मन करता है 'इन्हें' पांच-सात लगा दूं: कैलाश विजयवर्गीय
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान दिया है.
इंदौर (मध्य प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने विवादित बयान दिया है. बीजेपी नेता ने कहा कि ‘‘गंदे कपड़े’’ पहनकर बाहर निकलीं लड़कियां बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि लड़कियां ‘‘अच्छे कपड़े’’ पहनें. शिक्षा ज़रूरी नहीं है, बल्कि संस्कार ज़रूरी हैं. मैं रात में जब (बाहर) निकलता हूं और पढे़-लिखे नौजवानों और बच्चों को (नशे में) झूमते हुए देखता हूं, तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि इनको पांच-सात लगाकर नशा उतार दूं.
चश्मदीदों ने बताया कि विजयवर्गीय ने बुधवार रात महावीर जयंती और हनुमान जयंती के सिलसिले में एक स्थानीय सामाजिक संस्था के कार्यक्रम के मंच से अपने संबोधन में यह बात कही. उनके संबोधन के एक विवादास्पद अंश का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फैल गया.
वीडियो में विजयवर्गीय इंदौर में रात के वक्त युवाओं के नशे में झूमते नजर आने पर चिंता जताते हुए स्थानीय लोगों से अपील करते सुनाई पड़ रहे हैं कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें. उन्होंने कहा, ‘‘मैं तो दादा-दादी, मां-बाप सबसे कहता हूं कि शिक्षा जरूरी नहीं है, संस्कार जरूरी हैं.’’ विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘मैं रात में जब (बाहर) निकलता हूं और पढे़-लिखे नौजवानों और बच्चों को (नशे में) झूमते हुए देखता हूं, तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि (गाड़ी से) उतरकर इनको पांच-सात लगाकर नशा उतार दूं. मैं भगवान की कसम खाकर कहता हूं. मैं हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोल रहा हूं.’’
भाजपा महासचिव यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा,‘‘हम महिलाओं को देवी बोलते हैं, लेकिन लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता, बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं..सच में. भगवान ने इतना अच्छा और सुंदर शरीर दिया है..तुम जरा अच्छे कपड़े पहनो यार.’’
गौरतलब है कि भारत के पौराणिक ग्रंथ “रामायण” में शूर्पणखा को लंका के राजा रावण की बहन बताया गया है और कथा के मुताबिक शूर्पणखा के अमर्यादित आचरण को लेकर भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी थी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें