मध्य प्रदेश के ग्वालियर में टीवी सीरियल देख कर अपनी बुजुर्ग सास की हत्या करने वाली बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बहू अपनी सास की टोका-टाकी से परेशान थी। पुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने गुरुवार को बुजुर्ग महिला सुशीला राजावात (85) की हत्या के राज का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बिरला नगर में रहने वाली सुशीला की पांच अगस्त को हत्या कर दी गई थी और इस हत्या की सूचना सुशीला की बहू जूली ने ही थाने में दी थी।
मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने जांच की तो उन्हें जूली पर ही शक हुआ, जब पूछताछ हुई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि घर से बाहर जाने पर उसकी सास टोका-टाकी करती थी, जिसके चलते उसने हत्या की साजिश रची। जूली ने संवाददाताओं को बताया कि वह नियमित रूप से एक टीवी कार्यक्रम देखती थी, उसी को देखकर उसने सास की हत्या की साजिश रची थी। यह भी पढ़ें: लड़की के प्राइवेट पार्ट से निकला कारतूस से भरा रिवॉल्वर
जूली ने हत्या से पहले बेटे को स्कूल भेज दिया और सास की चाय में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं, जिससे सुशीला गहरी नींद में सो गई और बाद में उसका गला घोंट दिया।
जूली ने पुलिस को बताया कि उसकी शिवा राजावत से शादी हुई थी, उसके बाद एक दोहरे हत्याकांड में उसका ससुर, पति व देवर दो वर्ष से जेल में है, वह घर में अपने बेटे और सास के साथ रहती थी। मिश्रा ने बताया कि जूली सास की हत्या कर उन लोगों को फंसाना चाहती थी, जिनकी शिकायत पर उसके परिजन जेल में हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Madhya Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.