By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Madhya Pradesh
- Kailash Vijayvargiya Says We Will Win More Than 160 Seats And Form The Govt In Madhya Pradesh After Filing Nomination From Indore 1 Seat
Kailash Vijayvargiya नामांकन दाखिल करने के बाद 160 सीटें जीतने का किया दावा, एमपी में सरकार बनाएंगे
MP Elections 2023: BJP ने कैलाश विजयवर्गीय को मध्य प्रदेश के इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में उतारा है
MP Elections 2023: बीजेपी महसचिव कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya) ने आज सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है. विजयवर्गीय ने इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र (Indore-1 assembly constituency) से नामांकन दाखिल करने के बाद दावा किया है कि उनकी पार्टी बीजेपी इंदौर की सभी 9 सीटें तो जीतेगी ही और मध्य प्रदेश में भी दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी.
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “इतना ही नहीं, हम इंदौर की सभी 9 सीटें जीतेंगे. हम मध्य प्रदेश में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे, हम 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे. वहां विकास की लहर है.” मध्य प्रदेश में बीजेपी और पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है. पीएम और बीजेपी जो कहते हैं वो करते हैं. मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को साफ देखा जा सकता है… इसलिए लोगों का भरोसा बीजेपी पर और पीएम मोदी पर है.”
#WATCH | BJP leader Kailash Vijayvargiya says, “Not only this, we will win all 9 seats in Indore. We will form the Government in Madhya Pradesh with a 2/3rd majority; we will win more than 160 seats. There is an undercurrent of development by the BJP in Madhya Pradesh and trust… https://t.co/nD3fIJDe7I pic.twitter.com/YuxMrhQlwW
— ANI (@ANI) October 30, 2023
इंदौर में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय के साथ मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है. पार्टी ने उन्हें इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है.
इंदौर संभाग में भाजपा के चुनावी के अभियान को लेकर अमित शाह की समीक्षा बैठक स्थगित
मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में सोमवार को होने वाली समीक्षा और मूल्यांकन बैठक स्थगित कर दी गई. प्रदेश भाजपा प्रवक्ता आलोक दुबे ने यह जानकारी दी. दुबे ने बताया, इंदौर संभाग में भाजपा के चुनाव अभियान को लेकर शाह की अगुवाई में होने वाली समीक्षा और मूल्यांकन बैठक स्थगित कर दी गई है. इस बैठक की नयी तारीख अभी तय नहीं है. 17 नवंबर को होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के पर्चा दाखिल करने के वास्ते 30 अक्टूबर (सोमवार) आखिरी तारीख है और इंदौर संभाग में भाजपा के कई उम्मीदवार सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं.
संभाग के 50 प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों को हिस्सा लेना था
दुबे के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों की रैलियों के आयोजन के मद्देनजर इंदौर संभाग में भाजपा के चुनाव अभियान को लेकर शाह की अगुवाई वाली समीक्षा और मूल्यांकन बैठक स्थगित कर दी गई है. इस अहम बैठक में इंदौर संभाग के 50 प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों को हिस्सा लेना था. किसानों और आदिवासियों की बड़ी आबादी वाले इस संभाग में कुल 37 विधानसभा सीटें हैं. वर्ष 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा को इस क्षेत्र में कांग्रेस के हाथों बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था. PTI- ANI
Also Read:
-
कौन है वो महिला, जिसके लिए कटेगा इंदौर के सांसद का टिकट? BJP लीडर कैलाश विजयवर्गीय ने किया ये दावा
-
Parliament Smoke Attack: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बोले- कांग्रेसी विचारधारा वाले संसद में कूदे, BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- घटना 'बहुत छोटी चीज़', विपक्ष ने बड़ा बनाया | VIDEO
-
जानिए कौन हैं मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुने गए मोहन यादव
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें