By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Madhya Pradesh
- Kailash Vijayvargiya Threatens Opponents I Will Hang You Upside Down
Watch Video: 'उल्टा टांग दूंगा', MP में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने खुले मंच से दी विरोधियों को धमकी
मध्य प्रदेश में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विरोधियों को खुले मंच से धमकी दी है कि वे उन्हें उल्टा टांग देंगे.
भोपालः भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर विरोधियों पर जमकर भड़ास निकाली है. कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के धार जिले के गंधवानी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे शिकायत मिली है कि कांग्रेस के कुछ लोग अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं. दादागिरी और गुंडागर्दी कर रहे हैं.अब यह चलने वाला नहीं है. जिस दिन मैं अपने पर आ गया दो दिन में उन्हें उल्टा लटका दूंगा. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसे लोग अपनी औकात में रहें. कोई हम पर यदि किसी प्रकार से बल का उपयोग करेगा तो वैसे तो हम किसी को छोड़ते नहीं लेकिन जो हमें छेड़ेगा उसे हम छोड़ेंगे नहीं.
बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि ना कोई अधिकारी आपको परेशान कर सकता है ना कोई राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ आदमी. ना कोई बाहुबली…. हम लोग सीधे-साधे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं. हम सीधे-साधे हैं इसका मतलब यह नहीं कि हममें दम नहीं है. हम में दम तो है लेकिन हम हमारी ताकत का दुरुपयोग करना नहीं चाहते…. लेकिन हम पर किसी प्रकार से कोई बल का प्रयोग करेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं.
वीडियो
बता दें कि बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं.अभी हाल में ही उन्होंने रतलाम में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत माता की जय बोलने वाले भाई हैं और उनके लिए जान भी दे सकता हूं मगर जो भारत माता के खिलाफ जो बोलेगा उसकी जान लेने भी पीछे नहीं हटेंगे.
इससे पहले अप्रैल में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि कुछ महिलाएं ऐसे कपडे़ पहनकर निकलती हैं कि मन करता है कि उनको कार से उतरकर थप्पड़ मार दूं. वो पूरी तरह से पूरी तरह से शूर्पणखा लगती हैं. उन्होंने कहा था कि सच कह रहा हूं, भगवान की कसम, हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा. लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि…. बीजेपी नेता के इस बयान की चारों तरफ निंदा हुई थी.
Also Read:
-
भोजशाला के अंदर छिपे थे सदियों पुराने राज! ASI सर्वे में सामने आए ऐसे सबूत, जिनसे पलट गई बाजी
-
सनी देओल नहीं है असली नाम! ढाई किलो का हाथ ही नहीं, ये आदतें भी हैं खास, 'तारा सिंह' के बारे में 10 बातें
-
लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन आएगी 36वीं किस्त, पहले ऐसे चेक करें आपका नाम लिस्ट में है या नहीं
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें