MP Election 2023 Results: हार पर कमल नाथ बोले, हम देखेंगे कि मतदाताओं को अपनी बात क्यों नहीं समझा पाए

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Kamal Nath ने कहा, मध्य प्रदेश के सामने अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि मध्य प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, हमारे किसानों को खुशहाली मिले. मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं

Published date india.com Published: December 3, 2023 5:55 PM IST
Kamal Nath said,

MP Election 2023 Results: एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने आज रविवार को अपनी पार्टी कांग्रेस की करारी हार पर कहा, “हम खामियों का विश्लेषण करेंगे और देखेंगे कि हम मतदाताओं को अपनी बात क्यों नहीं समझा पाए. हम सभी पर चर्चा करेंगे, चाहे वह जीतने वाला उम्मीदवार हो या हारने वाला हो.

कमल नाथ ने कहा, मध्य प्रदेश की जनता का फैसला मुझे स्वीकार है. हमें विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है और हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे. मध्य प्रदेश के सामने अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि मध्य प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, हमारे किसानों को खुशहाली मिले. मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं. मुझे आशा है कि जनता ने उनके ऊपर, जो विश्वास दिखाया है, वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे.

कमल नाथ ने कहा, आप सबको याद होगा कि मैंने कभी सीटों की घोषणा नहीं की. मैंने हमेशा यही कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है और आज भी मैं यही कहूंगा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है. मैं सभी हारे हुए प्रत्याशी और जीते हुए विधायकों के साथ इस बात की समीक्षा करूंगा कि आखिर वह क्या वजह रही जो हम अपनी बात मध्य प्रदेश के मतदाता को समझा नहीं सके.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.