Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: भाजपा कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले के बीच सत्ता परिवर्तन की आहट

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक़ राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 116 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है

Published date india.com Published: December 11, 2018 12:00 PM IST
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: भाजपा कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले के बीच सत्ता परिवर्तन की आहट

भोपाल: मध्‍यप्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों पर हुए चुनावों के लिए मतगणना जारी है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक़ राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 116 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है वहीं 94 सीट पर बीजेपी लीड कर रही है. 10 सीटों पर अन्य दल बढ़त बनाए हुए हैं. मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव हुए थे. राज्‍य में अब तक के रुझान को देखें तो कांग्रेस पार्टी बहुमत पाते दिख रही है. हालांकि बीजेपी भी कड़ी टक्कर देते नजर आ रही है.

कुल मिलाकर दोनों पार्टियों के बीच मुकाबला बेहद करीबी है. इन चुनावों में राज्‍य के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह बुधनी विधानसभा सीट से उम्‍मीदवार हैं, वे अपनी सीट से बढ़त बनाए हुए हैं लेकिन उनके कई दिग्गज मंत्री काफी पीछे चल रहे हैं. मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में भी 15 साल से प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की संभावना बताई गई थी. शुरूआती रुझानों में कड़ा मुकाबला जरूर देखने को मिल रहा है लेकिन राजनीतिक पंडितों ने अब सत्ता परिवर्तन की आहट तेज होने के संकेत देने शुरू कर दिए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.