
Zeeshan Akhtar
2008 से 2013 के बीच पत्रकारिता में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन. पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण में बतौर रिपोर्टर काम करना शुरू किया. हेल्थ, स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, क्राइम जैसी बीट्स कवर ... और पढ़ें
Madhya Pradesh Assembly Election 2023 Exit Poll Results: मध्य प्रदेश में चुनाव के नतीजे क्या होने जा रहे हैं? मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, बीजेपी को फिर सत्ता मिलेगी, या कांग्रेस का होगा राज, इसे लेकर एग्जिट पोल के नतीजे बस कुछ ही देर में आने जा रहे हैं. शिवराज सरकार (Shivraj Singh Chouhan) सत्ता में कायम रहेगी, या कमल नाथ (Kamal Nath) फिर सीएम बनेंगे? हम अलग-अलग एजेंसियों का Exit Poll बता रहे हैं.
Matrize के Exit Poll के अनुसार, मध्य प्रदेश में बीजेपी को अधिक सीटें मिलते दिख रही हैं. बीजेपी को 118 से 130 सीटें मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस को 97 से 107 सीटें मिल सकती हैं. बहुमत का आंकड़ा 116 है. जिस पार्टी को मतगणना में 116 सीटें हासिल होंगी, वो सरकार बनाएगी.
Pol Strat के Exit Poll के अनुसार मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 111 से 121 सीटें, बीजेपी को 106 से 116 सीटें मिल सकती हैं. जबकि अन्य को 0 से 8 सीटें मिल सकती हैं. इस सर्वे के अनुसार MP में कांग्रेस की सरकार बन सकती है.
CNX एग्जिट पोल के अनुसार- BJP को 140-159 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 70 से 89 सीटें मिलने का अनुमान है. इस सर्वे में बीजेपी की सरकार बनते दिख रही है.
‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्या’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 45 प्रतिशत मतों के साथ 151 सीटें मिल सकती हैं तो Congress को 38 प्रतिशत मतों के साथ 74 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है.
2018 में कांग्रेस को 114 सीट मिली थीं. जबकि भाजपा को 109 सीटें हासिल हुई थीं. बहुजन समाज पार्टी को दो सीटें मिली थीं, जबकि सपा को एक सीट मिली थी. 2018 में निर्दलीय के खाते में 4 सीटें गई थीं. 2018 में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सरकार बनाई थी.
बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर चुनाव हुए और यहां कड़ा मुकाबला देखने को मिला. मध्य प्रदेश में बहुमत का जादुई आंकड़ा 116 है.
कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा- एक्ज़िट पोल के रूझान पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश प्रदेश की जनता विकास चाहती है. विकास मतलब मोदी जी, विकास मतलब बीजेपी है. जनता ने विकास को वोट दिया है. उन्होंने कहा किजनता की विकास के लिए जो प्यास है उसे बुझाने का काम मोदी जी और बीजेपी कर सकती है. इसलिए बीजेपी को लेकर जनता का विश्वास है. हम जनता के विश्वास के अनुरूप काम करेंगें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.