Madhya Pradesh Election Result 2023 Live Updates Mp Vidhan Sabha Chunav Election Exit Polls
MP में खिलेगा कमल या पंजा छोड़ेगा छाप, 3 दिसंबर को किसकी बनेगी सरकार?
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सभी पार्टियों को 3 दिसंबर को आने वाले चुनाव के नतीजों का इंतजार है. वहीं चुनाव आयोग ने बताया कि सबसे पहले 8 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो जाएंगी.
Madhya Pradesh Election Result 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना तीन दिसंबर को होने वाली है, मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं. वहीं, चुनाव आयोग ने बताया कि सबसे पहले 8 बजे से डाक मतपत्रों की गणना होगी. आधे घंटे बाद 8.30 बजे ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू की जाएगी. मतगणना से एक दिन पहले 2 दिसंबर की दोपहर 3 बजे जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम से रखे पोस्टल बैलेट शासकीय उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचाए जाएंगे.
भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना केंद्र में मोबाइल और कैलकुलेटर ले जाने को प्रतिबंधित किया है. आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने गुरुवार को प्रदेश के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा पुलिस अधिक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की.
BJP पूर्ण बहुमत के साथ बनाएगी सरकार- सिंधिया
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि कल की गिनती में…बीजेपी एमपी में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. कल नतीजे हमारे सामने होंगे…
#WATCH | Gwalior, MP: Union Minister and BJP leader Jyotiraditya Scindia says “We have full confidence that in tomorrow’s counting…BJP will form the govt with full majority in MP. Let us wait for 24 hours, the results will be in front of us…” pic.twitter.com/7rlmdgBHHq
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.